Dahej Calculator : जानें अपनी कीमत, कितने दहेज के लायक हैं आप
मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के मालिक बिजनेसमैन अनुपम मित्तल ( Anupam Mittal ) ने अपनी वेबसाइट पर एक विशेष फीचर हाल ही में लॉन्च किया है। ये फीचर कुछ दिनों से खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी लगातार चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस नए फीचर को दहेज कैलकुलेटर ( Dowry Calculator ) नाम दिया गया है। दरअसल, इस फिचर में यूजर्स अपनी डिटेल्स डाल कर खुद की कीमत का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर ड्यूटी से गायब, नोटिस देने पर कलेक्टर के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
क्या-क्या चलेगा पता
जानकारी के मुताबिक यूजर्स अपनी डिटेल्स डालकर ये पता लगा सकते हैं कि उनको महिला के परिवार से कितना दहेज लेना चाहिए या कितना दहेज उन्हें मिले सकता है।
कैसे आता है रिजल्ट
जब हम इस एप पर अपनी डिटेल्स डालते हैं तो इसमें रिजल्ट कुछ और ही आता है। दरअसल, इसमें दहेज के कारण होने वाली महिलाओं की मौत के आंकड़े दिखाई देते हैं। इस एप पर डिटेल्स में यूजर से उसकी पढ़ाई-लिखाई, वित्तीय स्थिति समेत कई जानकारी पूछीं जाती हैं। उस पर क्लिक करने के बाद आंकड़े सामने आते हैं।
अनुपम मित्तल ने शेयर किया वीडियो
इसी फीचर पर बात करते हुए अनुपम मित्तल ने एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल जिन लोगों को इस खास फीचर के बारे में नहीं पता है, वो लोग मित्तल की आलोचना कर रहे हैं। इस सरकास्टिक वीडियो के कैप्शन में अनुपम ओम शांति ओम फिल्म का फेमस डायलॉग लिखते हैं। एक चुटकी सिंदूर की कीमत अब तुम भी जानो रमेश बाबू। इसी के साथ वीडियो में मित्तल कहते हैं कि पहले दहेज कैलकुलेट करना कितना आसान था, लेकिन आजकल तो बहुत मुश्किल हो गया है। लोगों को अब कई चीजों के बारे में सोचना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को अब तक 8.78 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 29 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं
इस फिचर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि दहेज को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? क्या आप ठीक हैं?' इस पर रिप्लाई करते हुए मित्तल ने लिखा 'हां, क्योंकि ये एक बेहद गंभीर मुद्दा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि दहेज को बढ़ावा क्यों? मैं समझ नहीं पाया, क्या ये मजाक है या आप गंभीर हैं? वहीं तीसरे यूजर का कहना है कि ये एक सोशल मैसेज है। कैलकुलेटर के आखिर में ये बताया जाता है कि दहेज लेना अपराध है। चौथे यूजर ने कहा कि अद्भुत पहल। बता दें, अनुपम मित्तल पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने बाद में Shaadi.com लॉन्च किया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक