Elon Musk का बड़ा बयान... टेक जगत में मच गया हड़कंप

Aparajita Priyadarshini | May 26, 2024, 12:30 IST
ैपोूेजज
मस्क ने वॉट्सऐप पर यूजर्स के डेटा ब्रीच का आरोप लगाया है। मस्क ने यह आरोप सोशल मीडिया में पोस्ट करके लगाया। उनके इस आरोप के बाद एक बार फिर से वॉट्सऐप प्राइवेसी को लेकर यूजर्स के मन में चिंता होने लगी है।

Whatsapp यूजर्स सावधान! अगर आप भी वॉट्सऐप पर किसी की चुगली करते हैं तो संभल जाइए। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने WhatsApp पर गंभीर आरोप लगाया है। मस्क के इस आरोप से एक बार फिर से वॉट्सऐप यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।



ये भी पढ़िए...



मंत्री के बंगले पर प्रकृति का अजूबा...नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल



टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने क्या कहा


मस्क ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर आरोप लगाते हुए कहा कि डेली रात को वॉट्सऐप यूजर्स का डेटा एक्सपोर्ट करता है। कुछ लोग यह सोचते हैं कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। मस्क के इस बयान ने वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को चिंता में डाल दिया है। एलन मस्क ने कहा कि चोरी किए गए डेटा का इस्तेमाल टारगेट एडवरटाइजिंग के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंपनी यूजर्स को कस्टमर की बजाय प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करती है।





ये भी देखें...



Badshah - HoneySingh की सालों पुरानी लड़ाई का हुआ अंत #viralvideo #shorts



एलन मस्क के बयान पर मेटा की चुप्पी


यह पहला मौका नहीं जब एलन मस्क ने META पर कोई आरोप लगाया हो। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में मस्क ने मेटा पर अपने प्लेटफॉर्म में कैंपेन चलाने वाले एडवरटाइजर्स ( Advertisers ) का श्रेय लेने का आरोप लगाया था। फिलहाल अभी तक मेटा या फिर वॉट्सऐप की तरफ से एलन मस्क के इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।



ये भी पढ़ें...



300 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं, सहकारिता आयुक्त के आदेश को भी किया दरकिनार



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Elon Musk
  • एलन मस्क
  • whatsapp
  • वॉट्सऐप
  • Meta
  • misuse whatsapp data
  • टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क