PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान: WhatsApp पर Hi लिखते ही मिलेगा PF बैलेंस का हिसाब, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 02, 2026, 09:59 IST
WhatsApp पर एक मैसेज से खाते की पूरी जानकारी मिलेगी।
Accessing information about your Employees' Provident Fund (EPF) account has now become easier. You no longer need to repeatedly visit the EPFO website.
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते की जानकारी पाना अब आसान हो गया है। अब आपको बार-बार EPFO की वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने अपने सदस्यों के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस शुरू की है। इससे कर्मचारी घर बैठे अपने पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सदस्य अपनी पीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने यह सेवा शुरू की है। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। संगठन ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर और क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है। आइए जानते हैं, इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे करना है।



अब व्हाट्सएप पर PF खाते की जानकारी मिलेगी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की नई सुविधा से पीएफ खाते की जानकारी पाना आसान होगा। अब सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए वेबसाइट नहीं खोलनी होगी। इस सेवा से कर्मचारी अपना कुल पीएफ बैलेंस देख सकेंगे। पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। कर्मचारी अपनी पीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे।



इसके लिए ईपीएफओ ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। सदस्य इस नंबर पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ ले सकते हैं। खास बात यह है कि शुरुआत के लिए सिर्फ हाय (Hi) लिखना होगा। इसके बाद यूजर को अपनी जरूरत का विकल्प चुनना होगा। संबंधित जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर मिल जाएगी।



व्हाट्सएप पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में 8796441800 नंबर सेव करें।



2. अब व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर चैट शुरू करें।



3. चैट बॉक्स में Hi लिखकर मैसेज भेजें।



4. इसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।



5. ध्यान रखें कि आपका WhatsApp नंबर UAN से जुड़ा होना चाहिए।



QR Code स्कैन करके भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ

EPFO ने WhatsApp सेवा के लिए QR Code भी जारी किया है। नंबर सेव किए बिना भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।



  1. सबसे पहले EPFO का जारी किया QR Code स्कैन करें।
  2. इसके बाद WhatsApp पर चैट अपने आप खुल जाएगी।
  3. अब चैट बॉक्स में 'Hi' लिखकर मैसेज भेजें।
  4. इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें।
  5. भाषा चुनते ही आपके सामने चार विकल्प होंगे।
  6. इनमें PF Balance, Last 5 Transactions और Passbook Download शामिल हैं।
  7. चौथा विकल्प Change Language का होगा।
  8. अब अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें।
  9. इसके बाद संबंधित जानकारी आपके WhatsApp पर मिल जाएगी।

WhatsApp सेवा में मिलेंगे ये चार विकल्प

EPFO की नई WhatsApp सेवा में चार विकल्प मिलेंगे। इनकी मदद से कर्मचारी अपने पीएफ खाते की जानकारी आसानी से पा सकेंगे।



विकल्पक्या जानकारी मिलेगी
PF Balanceखाते में जमा कुल पीएफ की रकम
Last 5 Transactionsपिछले पांच लेनदेन की जानकारी
Passbook Downloadपीएफ खाते की पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा
Change Languageअपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प

FAQs



  1. ईपीएफओ व्हाट्सएप सेवा में कौन सी जानकारी मिलेगी?
    इस सेवा में पीएफ बैलेंस, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन, और पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
  2. ईपीएफओ व्हाट्सएप सेवा कैसे शुरू करें?
    सदस्य को EPFO के वेरिफाइड नंबर 8796441800 पर Hi लिखकर मैसेज करना होगा। यह मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो UAN नंबर से जुड़ा हो।
  3. इस सुविधा से मेंबर्स को क्या फायदा होगा?
    इस सेवा से मेंबर्स को दफ्तर या कॉल सेंटर के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और वे मोबाइल पर कभी भी अपनी पीएफ जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Tags:
  • ईपीएफओ व्हाट्सएप सेवा
  • पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें
  • पीएफ पासबुक
  • ईपीएफओ क्लेम स्टेटस
  • कर्मचारी भविष्य निधि
  • ईपीएफओ अपडेट
  • EPFO WhatsApp service
  • PF balance check
  • UAN number
  • PF passbook download