FIITJEE के मालिक डीके गोयल के ठिकानों पर छापेमारी, कोचिंग ने भोपाल-इंदौर के पेरेंट्स के भी करोड़ों रुपए ऐंठे

Sourabh Bhatnagar | Apr 24, 2025, 12:50 IST
FIITJEE -owner-ed-raids-money-laundering
FIITJEE के मालिक डीके गोयल के ठिकानों पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। छात्रों के भविष्य को लेकर उठे सवालों की गहरी जांच हो रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में FIITJEE कोचिंग के मालिक डीके गोयल के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। छापेमारी FIITJEE कोचिंग के मालिकों और प्रमोटर्स से जुड़े ठिकानों पर की गई है। ED ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्ज कई FIRs के बाद की है।



FIITJEE के मालिकों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

खबर यह भी...भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर सील, मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए बनाई 3 स्पेशल टीम



बिना सूचना के बंद हुए सेंटर

ED के अनुसार, इन सेंटरों के बंद होने से पहले कई पैरेंट्स ने पूरे साल की फीस पहले ही जमा कर दी थी, लेकिन उन्हें सेंटर बंद होने की जानकारी नहीं दी गई। इस कारण करीब 12 हजार छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया। अब ED इस मामले की गहरी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसों का गलत इस्तेमाल कैसे और क्यों किया गया।



ED की तलाशी अभियान

प्रवर्तन निदेशालय ने अब इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं के घरों पर भी तलाशी ली है, जिसमें FIITJEE के प्रमोटर डीके गोयल का घर और कुछ ऑफिस शामिल हैं। ED का मानना है कि कोचिंग सेंटर से जुटाए गए पैसे का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किस प्रकार से पैसों का गलत प्रवाह हुआ और किन-किन व्यक्तियों और कंपनियों को इसका लाभ हुआ।



खबर यह भी...JEE Main एग्जाम से पहले FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद, टेंशन में छात्र



अभिभावकों ने लगाए गए गंभीर आरोप

FIITJEE के अचानक बंद होने के बाद अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि संस्थान ने पहले 5-6 लाख रुपये फीस ली और फिर अचानक कोचिंग सेंटर बंद कर दिया। इसके बाद रातों-रात टीचर्स ने इस्तीफा दे दिया और छात्रों की पढ़ाई रुक गई। इसके बावजूद, कुछ अभिभावकों ने यह आरोप लगाया कि उसी सेंटर को एक फ्रेंचाइजी के जरिए फिर से शुरू किया गया, जिससे अभिभावक और अधिक नाराज हो गए हैं।



FIITJEE कोचिंग ने भोपाल-इंदौर के पेरेंट्स के भी करोड़ों रुपए ऐंठे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



FIITJEE Bhopal Fraud | fiitjee coaching | FIITJEE INDORE | fiitjee indore news | FIITJEE Coaching Center Fraud | प्रवर्तन निदेशालय ED | प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी | फिटजी कोचिंग एमडी डीके गोयल



Tags:
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
  • प्रवर्तन निदेशालय ED
  • FIITJEE कोचिंग
  • FIITJEE
  • fiitjee coaching
  • FIITJEE INDORE
  • fiitjee indore news
  • फिटजी कोचिंग एमडी डीके गोयल
  • FIITJEE Bhopal Fraud
  • FIITJEE Coaching Center Fraud