अमेठी में राहुल गांधी के नाम से ऑनलाइन खरीदा फॉर्म , MLA की बेटी रिश्वत लेती पकड़ी

Marut raj | May 02, 2024, 23:07 IST
Form bought online in the name of Rahul Gandhi in Amethi MLA daughter caught taking bribe द सूत्र
इंदौर में धर्म परिवर्तन कर हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला होने , राहुल गांधी के नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदे जाने सहित गुरुवार की प्रमुख खबरें...

Form bought online in the name of Rahul Gandhi in Amethi


भोपाल. अमेठी में कांग्रेस को रोड शो करने की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है। इंदौर निगम में बिल घोटाले में फरार चल रहे इंजीनियर पर 10 हजार का इनाम घोषित होने सहित गुरुवार की प्रमुख खबरें....



राहुल के नाम से खरीदा फॉर्म


राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय ( Rahul Gandhi in Amethi ) माना जा रहा है। उनके नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। शुक्रवार को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।



हैदर से हरि बने शख्स के घर हमला


इंदौर में धर्म परिवर्तन कर हैदर से हरि बने शख्स के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है।



बृजभूषण के बेटे को टिकट


बीजेपी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप और बृजभूषण सिंह के बेटे को कैसरगंज से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।



MLA की बेटी रिश्वत लेती पकड़ी


पन्ना की आमनगंज नगर परिषद अध्यक्ष और बीजेपी विधायक उमा खटीक की बेटी सारिका खटीक रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई ( MLA's daughter caught taking bribe ) हैं।



इंजीनियर पर 10 हजार का इनाम


इंदौर निगम में बिल घोटाले में फरार चल रहे इंजीनियर अभय राठौर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।



अमेरिका में जिहाद की जरूरत नहीं



अमेरिकी विश्वविद्यालयों में इजरायल के विरोध में हो रहे आंदोलनों पर पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमें अमेरिका में जिहाद की जरूरत नहीं है।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • Rahul Gandhi in Amethi
  • राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय
  • बृजभूषण के बेटे को टिकट
  • इंजीनियर पर 10 हजार का इनाम
  • MLA's daughter caught taking bribe
  • बीजेपी विधायक उमा खटीक की बेटी सारिका
  • अमेरिका में जिहाद की जरूरत नहीं