अरविंद केजरीवाल की जमानत पर ये क्या बोल गए पूर्व गृहमंत्री अनिल विज? गर्मा सकती है सियासत, पढ़े

Raj Singh | Sept 13, 2024, 17:47 IST
the sootr
राजनीति | देश-दुनिया। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। देर शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे। हरियाणा पूर्व गृहमंत्रीऔर बीजेपी नेता अनिल विज ने केजरीवाल पर तंज कसा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है, ताकि अपने चिर प्रतिद्वंदियों को मात दे सकें। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली आबकारी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जो आज (13 सितंबर) शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे। इसे लेकर आप काफी उत्साहित है।



आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP भी चुनावी मैदान में है। कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद वह अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। अब अरविंद केजरीवाल की रिहाई और आप के विधानसभा चुनाव लड़ने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि जमानत मिलने से कोई भी आरोपों से बरी नहीं हो जाता। इसके अलावा विज ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।



जमानत पर ये क्या बोल गए अनिल विज?

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर अनिल विज ने कि जमानत मिलना दोषमुक्त नहीं होता है। केजरीवाल को शर्तों के साथ जमानत मिली है। आप सुप्रीमो पर बंदिशें अब भी हैं, बस पहले वे जेल में थे और अब वे बाहर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आएं। लोग उन्हें देखना चाहते हैं, जिसने इतने अपराध किए हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिखाई दरियादिली, रायबरेली के मिथुन नाई को भेजा खास तोहफा, पाकर हुआ गदगद



विज ने कांग्रेस को दिखाई हैसियत

विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस गुटों का समूह है और हर गुट ने अपने लोगों को मैदान में उतारा है। हमारे खिलाफ कोई भी चुनाव लड़ सकता है। मैंने यहां तक ​​कहा था कि चाहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा या राहुल गांधी आकर चुनाव लड़ें, उन्हें अपनी हैसियत पता चल जाएगी।



अनिल विज अंबाला कैंट से लड़ रहे हैं चुनाव

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अनिल विज को अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने परिमल परी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने राजविंदर कौर पर भरोसा जताया है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। जिस पर 5 अक्टूबर 2024 को वोट डाले जाएंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Supreme Court
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • AAP Aadmi Party
  • अनिल विज
  • Haryana Assembly Election 2024