Vinod Kambli को 2 कदम चलने में भी हुई कठिनाई , लोगों ने दिया सहारा , देखें वीडियो

Vikram Jain | Aug 06, 2024, 17:35 IST
former Indian cricketer Vinod Kambli Video viral
इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विनोद कांबली चलने के लिए संघर्ष करते नजर आ रह हैं। उन्‍हें कुछ लोग सहारा देते नजर आ रहे हैं।

MUMBAI. पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में विनोद कांबली से स्थिति देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि कैसे विनोद कांबली को चलने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



कांबली ने चलने के लिए किया संघर्ष, लोगों ने की मदद

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे ठीक से चलने में संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। जो बाइक को पकड़े हुए खड़े हैं। वो चलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चल नहीं पा रहे थे। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा था। लोग उन्हें सहारा देते और सड़क से सुरक्षित हटा रहे हैं। ये वीडियो मुंबई की सड़क पर बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी हालत देख हर कोई हैरान रह गया है।



कांबली की हालत देखकर फैंस परेशान

एक इंस्टा यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। हृदय संबंधी समस्याओं और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियों के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यूजर्स ने किए कमेंट्स

कई यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए अनुमान लगाया कि कांबली नशे में थे, जबकि कुछ ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ हैं, और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण वह ठीक से चलने में असमर्थ थे। इस मामले को लेकर चिंचित फैंस अब सचिन तेंदुलकर को टैग कर रहे हैं और उनसे अपने दोस्त का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... बच्चों की मौत पर सियासत, पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल



सचिन के करीबी दोस्त हैं कांबली

बता दें कि विनोद कांबली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त हैं। सचिन तेंदूलकर ने 1989 में डेब्यू किया था जबकि कांबली ने साल 1991 में भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। विनोद कांबली का क्रिकेट में करियर छोटा रहा लेकिन बेहद शानदार रहा है। कांबली ने देश के लिए 100 से ज्यादा वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Vinod Kambli
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली
  • विनोद कांबली का वीडियो वायरल
  • विनोद कांबली को क्या हुआ
  • विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी