तमाम दिग्गजों ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, राहुल ने ऐसे किया याद

Siddhi Tamrakar | Dec 27, 2024, 09:50 IST
MANMOHAN SINGH
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। AIIMS ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें 26 दिसंबर 2024 को अचानक घर पर बेहोश होने के बाद रात 8:06 बजे मेडिकल इमरजेंसी के तहत AIIMS ले जाया गया था। इसकेबावजूद मनमोहन सिंह को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने रात 9:51 बजे दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Dr. Manmohan Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजली देते हुए लिखा- "पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने प्रशासन और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में समान रूप से उत्कृष्टता हासिल की। उनका नाम हमेशा राष्ट्र की सेवा, उनकी बेदाग राजनीति और असीम विनम्रता के लिए याद किया जाएगा।"



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Manmohan Singh के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि Manmohan Singh जी ने अपनी साधारण शुरुआत से देश की राजनीति और आर्थिक नीतियों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कई सरकारी पदों पर काम किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नयी दिशा दी। PM Modi ने ट्वीट कर कहा, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक को खो चुका है।"



राहुल गांधी: 'मैंने अपने मार्गदर्शक को खो दिया'

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Manmohan Singh के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें अपना गुरु और मार्गदर्शक बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "Manmohan Singh जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने मुझे मार्गदर्शन दिया, और आज मैं अपने गुरु को खो चुका हूं।" कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, और पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शोक संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी Manmohan Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 'X' पर उन्होंने लिखा "Dr. Manmohan Singh जी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से लेकर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री तक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।" उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।



डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीडॉ.मोहन यादव ने Manmohan Singh के निधन पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री Dr. Manmohan Singh का निधन हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"



सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया दुख

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी Dr. Manmohan Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री Dr. Manmohan Singh जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्निर्मित किया और शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"



दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का शोक संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी Dr. Manmohan Singh के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "देश ने एक महान अर्थशास्त्री और योग्य नेता को खो दिया है, जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा। उनका योगदान हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगा।"



ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी Dr. Manmohan Singh को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "हमने एक सच्चे भारतवंशी को खो दिया है। Dr. Manmohan Singh का जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा है। वे एक अद्भुत अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, और नेता थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।"



कमलनाथ ने दी श्रद्धांजली

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने Dr. Manmohan Singh को श्रद्धांजली देते हुए लिखा- "देश के पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे गर्व है कि मुझे उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। Manmohan Singh दुनिया के महान अर्थशास्त्री थे और उन्होंने हमेशा भारत के जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया।"



महबूबा मुफ्ती ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी Dr. Manmohan Singh को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "Dr. Manmohan Singh को जानने का मुझे सौभाग्य मिला। उनकी विनम्रता और सौम्यता आज के समय में दुर्लभ हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और विकास की नई दिशा दी।"





राजकीय शोक किया घोषित

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • योगी आदित्यनाथ
  • महबूबा मुफ्ती
  • latest news
  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • आतिशी मार्लेना