पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 22:29 IST
Share
Former Prime Minister Manmohan
Former Prime Minister Manmohan Photograph: (Former Prime Minister Manmohan)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी। इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीा AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता गुरुमुख सिंह और मां अमृत कौर ने बचपन से ही उनमें शिक्षा का संस्कार डाला। देश के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया और उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। इसके बाद वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी. फिल की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा के शिखर पर पहुंचे।

शिक्षा और प्रारंभिक करियर

मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 1966 से 1969 तक वे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में आर्थिक मामलों के अधिकारी रहे। इसके बाद उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। 1972 में वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। उनकी नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। इसके बाद वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष भी रहे।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री रहे

साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किया ट्वीट

AIIMS ने निधन पर बुलेटिन जारी किया

44f90c8d-9c8
44f90c8d-9c8


रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ट्वीट करके जताया दुख



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जताया दुख

अमित शाह ने जताया दुख

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • मनमोहन सिंह
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • देश दुनिया न्यूज
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा