Attack on Donald Trump : 3 महीने पहले पादरी ने कर दी थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, वीडियो हो रहा वायरल
Attack on Donald Trump
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब लगभग 100 दिन ही शेष हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले ने सियासी घमासान तेज हो गया। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने बाइडेन प्रशासन पर सुरक्षा के मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मार्च 2024 का है। वीडियो में एक पादरी ने हमले को लेकर एकदम सटीक भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा पादरी ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को लेकर भी कई बातें कही थीं।
मार्च 2024 में यूट्यूड पर शेयर किया था वीडियो
यह वीडियो मार्च 2024 में यूट्यूड पर शेयर किया गया था। जिसमें पादरी ने भविष्यवाणी की थी कि जनसभा में डोनाल्ड ट्रंप पर हमला होगा और गोली कान को फाड़ती हुई निकल जाएगी। ब्रैंडन बिग्स (Brandon Biggs) नाम के पादरी ने कहा था कि ईश्वर ने उन्हें बताया है कि आगे क्या होने वाला है। बिग्स कहते हैं कि उन्होंने देखा कि अमेरिका में घृणा आग की तरह फैली है और ट्रंप एक बार फिर उठ खड़े होते हैं।
भगवान ने बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया
ब्रैंडन बिग्स ने आगे कहा कि मैंने देखा कि डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला होता है। गोली उनके कान को फाड़ती हुई निकल जाती है। यह सिर के काफी करीब से निकलती है। मैंने देखा कि वह घुटनों के बल बैठ गए और ईश्वर से प्रार्थना करनी शुरू कर दी। इस वीडियो में बिग्स कहते हैं कि भगवान ने उन्हें ऐसी बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका में जल्द होने जा रही हैं। भगवान ने कहा है कि अभी अमेरिका में बहुत कुछ होना है।
जनसभा के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला
बता दें कि रविवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक जनसभा के दौरान भाषण दे रहे थे तभी अचानक धांय-धांय गोलियां चलने लगती हैं, चारों ओर अफरातफरी मच जाती है... गोली ट्रंप के कान के पास से निकली। गोली ट्रंप के दाहिने कान में लगी और कान के ऊपरी हिस्से को छेदते हुए पार हो गई। उनके कान से खून निकला है। तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेरकर अपनी निगरानी में ले लिया। ट्रंप डायस के पीछे से उठते हैं और रैली में आए लोगों की ओर मुट्ठी भींचकर साहस का संदेश देते हैं। वही यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को मार गिराया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। पूरी दुनिया ने खून से लथपथ ट्रंप के चेहरे की तस्वीर देखी। गोलीबारी की घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।
चुनाव रिजल्ट को लेकर भविष्यवाणी क्या है?'
डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद बहुत सारे यूजर सोशल मीडिया पर ब्रैंडन बिग्स की क्लिप शेयर कर रहे हैं। बता दें कि बिग्स का यूट्यूब चैनल भी है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में बेहद भयावह मंदी आएगी। आगे का समय बहुत कठिन होने वाला है। वहीं हमले के बाद ट्रंप ने कहा है कि वह डरेंगे नहीं और अपने आगे के कार्यक्रम भी स्थगित नहीं करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक