Jio का शानदार प्लान , लॉन्च किए 365 दिन वाले दो नए प्लान , Unlimited डेटा और कॉलिंग

Vikram Jain | Published:
Share
Jio annual recharge plans Big change
Jio annual recharge plans Big change

रिलायंस जियो ने अपने सालाना रिचार्ज प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। जियो ने 365 दिन वाले दो नए प्लान लॉन्च किए है। जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा।

Jio Annual Packs

जियो के सभी प्लान की कीमतें बढ़ गई हैं। प्लान की कीमत में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। नए प्लान 3 जुलाई से लागू हो गए है। रिचार्ज महंगे होने पर बीते दिनों से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। रिचार्ज के रेट बढ़ने से यूजर्स की नाराजगी के बीच जियो ने एक नया प्लान पेश किया है।

सालाना रिचार्ज प्लान्स में बदलाव

रिलायंस जियो ने अपने सालाना रिचार्ज प्लान्स (Jio Annual Packs) में बहुत बड़ा बदलाव किया है। पहले बहुत सारे सालाना प्लान हुआ करते थे, जिसमें हर दिन 1.5GB या 2GB डेटा वाला प्लान भी था, लेकिन अब दाम बढ़ने के बाद सिर्फ दो सालाना 3599 रुपए और 3999 रुपए वाले प्लान ही बचे हैं और दोनों ही महंगे हैं।

3 हजार 599 रुपए वाले प्लान में क्या खास

जियो का 3 हजार 599 वाला प्लान पूरे साल के लिए यानी 365 दिनों के लिए वैलिड रहेगा।
इस प्लान में आपको बिना लिमिट फोन करने की सुविधा, रोजाना 100 SMS और रोज 2.5GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको 5G डेटा बिना लिमिट, JioTV, JioCinema और JioCloud भी मिलेगा।

जियो के 3 हजार 999 रुपए वाले प्लान में क्या खास

इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, डेली 100 एसएमएस और 2.5GB डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा आपको 5G डेटा बिना लिमिट, JioTV, JioCinema, JioCloud और JioTV ऐप पर FanCode भी मिलेगा। 3 हजार 999 रुपए यह प्लान भी पूरे साल के लिए यानी 365 दिनों के लिए वैलिड रहेगा।

पहले ये दोनों सालाना प्लान सस्ते थे। 3 हजार 599 वाला प्लान पहले 2 हजार 999 रुपए का था और 3 हजार 999 वाला प्लान 3 हजार 333 रुपए का था। अब देखना होगा कि जियो नए सालाना प्लान कब लाएगा। क्योंकि अभी जो दो प्लान हैं दोनों में रोजाना 2.5GB डेटा मिल रहा है, अगर किसी को इससे कम डेटा चाहिए तो उसके पास कोई ऑप्शन नहीं है। ये थोड़ा अजीब है लेकिन हो सकता है कि जियो को लंबे समय के लिए फायदा हो जाए क्योंकि लोग कम दिनों के लिए 1.5GB वाले प्लान लेंगे जो ज्यादा महंगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें.. अब महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर और त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे आसान

जियो के पास हैं कई धमाकेदार प्लान

जियो के पास अन्य टेलीकॉम कंपनी की तुलना सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। करोड़ों ग्राहक इस कंपनी की सिम ही इस्तेमाल करते हैं। जियो के पास पोस्टपेड, प्रीपेड ब्रॉडबैंड सभी यूजर्स के लिए कई अलग-अलग शानदार प्लान है।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रिलायंस जियो
  • Jio Annual Packs
  • जियो के 365 दिन वाले प्लान
  • जियो का रिचार्ज महंगा
  • जियो के सालाना रिचार्ज प्लान्स
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल