Gold price : करीब 100 रुपए गिरा सोने का दाम, जानें अपने शहर का रेट

Sandeep Kumar | Dec 07, 2024, 14:59 IST
gold price
शादी के सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन क्या यह गिरावट और बढ़ेगी? क्या सोने में निवेश करना सही रहेगा या नहीं। इन तमाम सवालों को जवाब आइए जानते है कैसे।

शादी-विवाह के सीजन में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, वहीं अब थोड़ी सी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सोने की कीमत और गिरेगी या फिर इसमें उछाल आएगा?



सोने-चांदी के गिरे दाम, भारत के पड़ोस में 16 हजार रुपए सस्ता हुआ Gold



सोने की कीमत में गिरावट

क्या और गिरेंगे सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह के मौसम के कारण सोने की बढ़ती मांग से बाजार में सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, आगे की स्थिति पर कोई निश्चितता नहीं है।



मिस्ड कॉल से जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट, IBJA ने शुरू की सेवा



MCX पर सोने का उतार-चढ़ाव

MCX पर सोने की कीमत 2900 रुपए तक नीचे गिर गई है। जो इस समय की एक महत्वपूर्ण गिरावट है। हालांकि, सोने में निवेश करने वाले जानकारों के अनुसार, इस धातु की कीमतों में भविष्य में सकारात्मक रुझान रह सकता है।



अमेरिकी डॉलर का असर

अमेरिकी डॉलर की कीमतों के बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। इसके कारण अगले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि में सोने की कीमतों में सकारात्मक रुझान की उम्मीद है।



18 कैरेट सोने का आज का भाव

1. दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 58,340/- रुपए।


2. कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 58, 220/- रुपए।


3. इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 58,260 चल रहा है।


4. चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 58750/-रुपए पर ट्रेड कर रही है।



22 कैरेट सोने का आज का भाव

1. भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71,200/- रुपए।


2. जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71, 300/- रुपए ।


3. हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 71,150/- रुपए ट्रेंड कर रहा है।



24 कैरेट सोने का आज का भाव

1. भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77,670 रुपए


2. दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77770 रुपए।


3. हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 77, 620/- रुपये ।


4. चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77, 620/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • gold price
  • सोना
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Gold Price Today
  • भारत में सोने का दाम
  • gold price in india