मिस्ड कॉल से जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट, IBJA ने शुरू की सेवा
Vikram Jain | Published:
Indian Bullion and Jewellers Association
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की मिस्ड कॉल सेवा से अब आप आसानी से सोने और चांदी के रेट जान सकते हैं। छुट्टियों और वीकेंड पर रेट्स जानने का सरल तरीका है। जानें नंबर क्या है।
NEW DELHI. अगर आप सोने और चांदी का बाजार भाव जानना चाहते हैं तो अब आप IBJA के मिस्ड कॉल सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिस्ड कॉल करके सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं। गोल्ड रेट पता करने का यह एक आसान तरीका है। भारतीय बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने यह सेवा शुरू की है, जिससे आप केवल एक मिस्ड कॉल देकर सोने और चांदी की कीमतें जान सकते हैं। इस सेवा का लाभ उठाकर, आप छुट्टियों और वीकेंड पर भी रेट्स प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से अब आप आसानी से सोने और चांदी के रेट जान सकते हैं। छुट्टियों और शनिवार-रविवार के दिन जब केंद्र सरकार रेट्स जारी नहीं करती है, तब यह सेवा विशेष रूप से उपयोगी होती है।
अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के रेट्स जानने हैं, तो आप 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही समय में आपको एसएमएस के जरिए रेट्स प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा, आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जाकर रेट्स चेक कर सकते हैं। इस अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सुबह और शाम के सोना और चांदी रेट अपडेट के साथ पता कर सकते हैं।
बता दें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) एक गैर-सरकारी संगठन है जो सोने, चांदी और आभूषणों के व्यापार और उद्योग की रक्षा करता है। इसका उद्देश्य सोने और चांदी के व्यापार को बढ़ावा देना, सरकार के साथ सहयोग करके नीतियां बनाना, और उद्योग के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। इसके सदस्य सोने, चांदी और आभूषणों के व्यापारी, निर्माता, और वितरक होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी की जाने वाली कीमतें सोने और चांदी के विभिन्न प्योरिटी के स्टैंडर्ड रेट्स की जानकारी देती हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि IBJA द्वारा बताए गए रेट्स में जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं होते। IBJA द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के रेट्स देशभर में मान्य होते हैं।
छुट्टियों और वीकेंड पर पता करें रेट्स
SMS के जरिए पता चलेगा रेट
जानें क्या है IBJA
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari