Gold Price Hike: अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई सोने की कीमत, जानिए आपके शहर में क्या है दाम?

Raj Singh | Sept 24, 2024, 12:18 IST
the sootr
सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। इसने अपने सारे पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

सोने की कीमत आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 374 रुपये बढ़कर 74,467 रुपए हो गई। एक समय इसकी कीमत 74,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 74,093 रुपये प्रति दस ग्राम थी।



सोने की कीमत के अलावा चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1,161 रुपए कम होकर 87,756 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चांदी 88,917 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।



अब तक 11 हजार से अधिक बढ़े सोने के दाम

IBJA के मुताबिक इस साल अब तक सोने के दाम 11,115 रुपए तक बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,467 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 87,756 रुपए पर पहुंच गए हैं।



साल 2023 में सोने के दाम में कितना इजाफा?

गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2023 में सोने की कीमत में 8 हजार का इजाफा हुआ था। साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपये प्रति ग्राम पर था लेकिन साल के आखिर तक 63,246 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी 68,092 रुपये से बढ़कर 73,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।



ये भी खबर पढ़िए... एप्पल डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम



कहां कितना सोने की कीमत, जानें

  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,300 रुपए है।
  • चेन्नई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए में मिल रहा है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
  • कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,150 रुपए में मिल रहा है।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए में बिक रहा है। जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए में मिल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सोना
  • Gold
  • सोने की कीमत में बिकते है बत्तख के पंख
  • Silver Price hike
  • सोने की कीमत
  • भोपाल सोने की कीमत
  • मुंबई सोने की कीमत
  • दिल्ली सोने की कीमत
  • इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन
  • Bhopal Gold Price