एप्पल डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम

Dolly patil | Sept 23, 2024, 15:57 IST
Share
एप्पल
एप्पल

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एप्पल यूजर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी के अनुसार एप्पल के कई डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में है।

अगर आप भी किसी Apple product को यूज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। एप्पल के डिवाइस की सिक्यूरिटी को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल सरकार ने इसकी चेतावनी दी है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए उच्च गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं।

सॉफ्टवेयर वर्जन में खामियां

जारी एडवाइजरी के मुताबिक iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं। इसी के साथ ये खामियां दूर बैठे हमलावर को डिवाइस तक एक्सेस प्राप्त करने और मनमाना कोड एग्जीक्यूट करने की अनुमति दे सकती है। साथ ही ये खामियां iOS 18, iPadOS 17.7, macOS 14.7 और अन्य से पहले के वर्जन को भी प्रभावित करती हैं। इसमें tvOS: 18 से पहले के वर्जन, watchOS: 11 से पहले के वर्जन, Safari 18 से पहले के वर्जन, Xcode:16 से पहले के वर्जन शामिल हैं।

एजेंसी ने दी ये सलाह

सरकारी एजेंसी CERT-In ने यूजर्स को अपनी सिक्योरिटी को सेफ रखने के लिए कुछ सलाह दी है। दरअसल एजेंसी ने कहा कि यूजर्स को एप्पल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए। एप्पल जब भी नया अपडेट जारी करे तो उसे ही यूज करें। डिवाइस को सेफ रखने के लिए जरूरी है कि आप कहीं भी क्लिक न करें और जहां संभव हो वहां अपनी निजी जानकारी न दें।

कौन से डिवाइस है शामिल

  • iOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन।
  • macOS Sonoma: 14.7 से पहले के वर्जन।
  • iPadOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन।
  • macOS Ventura: 13.7 से पहले के वर्जन।
  • macOS Sequoia: 15 से पहले के वर्जन।
  • tvOS: 18 से पहले के वर्जन।
  • watchOS: 11 से पहले के वर्जन।
  • Safari: 18 से पहले के वर्जन।
  • Xcode: 16 से पहले के वर्जन।
  • visionOS: 2 से पहले के वर्जन।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • iPhone 16
  • एप्पल डिवाइस
  • Indian Computer Emergency Response Team
  • भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम
  • Government agency CERT-In
  • एपल लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...