2024 में महिलाओं के लिए वरदान बनकर आईं ये सरकारी योजनाएं

Sandeep Kumar | Dec 01, 2024, 18:05 IST
Subhadra Debit Card
साल 2024 में केन्द्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने तो कई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर (Women self-reliant ) बनने की राह पर अग्रसर हैं।

देश में केंद्र और कई राज्य सरकारें महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। साल 2024 में केन्द्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने तो कई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर (Women self-reliant ) बनने की राह पर अग्रसर हैं। आइए एक नजर डालते है उन तमाम योजनाओं पर जो इस साल महिलाओं के लिए वरदान बनकर सामने आईं हैं।



महाराष्ट्र की जीत ने MP पर बनाया लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने का दबाव!



महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना

इस फेहरिस्त में एक नाम है सुभद्रा योजना का। इस योजना को ओडिशा सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत सरकार सालाना महिलाओं को 10 हजार रुपए देगी। ये राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इसके अलावा पांच साल बाद हर लाभ पाने वाली महिला को 50 हजार रुपए तक दिए जाएंगे। इस राशि को सीधे महिलाओं के Linked Bank Account में भेजा जाएगा। इसके तहत सुभद्रा डेबिट कार्ड (Subhadra Debit Card ) भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 21 साल से 60 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।



MP में बहना को मिल रहे 1250, झारखंड में सोरेन मईयां को देंगे 2500 रुपए



माझी लाडकी बहीण योजना

माझी लाडकी बहीण योजना का संचालन महाराष्ट्र सरकार करती है। इसके लिए आप नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत Maharashtra की महिलाओ को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं की उम्र 21 साल से 65 तक की होनी चाहिए। इस योजना के लिए आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ सभी तलाकशुदा,अविवाहित, विवाहित महिलाएं उठा सकती हैं।



खबर से संबंधित प्रश्न

  1. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम क्या है ?
    महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम एक बचत योजना है जिसमें महिलाएं 1,000 से 2 लाख रुपये तक का पैसा पोस्ट ऑफिस के किसी भी शाखा में जमा कर सकती हैं। इस योजना का मच्योरिटी पीरियड 2 साल है और इसमें 7.5% वार्षिक ब्याज मिलता है।
  2. ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना का उद्देश्य क्या है ?
    सुभद्रा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक समर्थन प्रदान करना है। इसके अंतर्गत सरकार महिलाओं को सालाना 10,000 रुपए दो किस्तों में देगी और 5 साल बाद 50,000 रुपए भी प्रदान करेगी। यह राशि सीधे उनके लिंक किए गए बैंक खाते में जाएगी।
  3. माझी लाडकी बहीण योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
    माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है और इसमें 21 से 65 वर्ष की उम्र की सभी विवाहित, अविवाहित और तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी योजनाएं
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम
  • सुभद्रा योजना