हल्दीराम पर छापा, सैकड़ों किलो सोनपापड़ी थी खपाने की तैयारी

Anjali Dwivedi | Feb 28, 2026, 14:39 IST
haldiram fsda raid expired sweets
FSDA की छापेमारी में हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद हुईं हैं। इन मिठाइयों को होली में बेचने की तैयारी थी। इस छापेमारी में करीब 55 लाख के खाद्य पदार्थ सीज किए गए हैं।

किसी ने कहा है कि बड़े ब्रांड्स का नाम भरोसे का होता है, लेकिन क्या यह ब्रांड्स आपकी सेहत से खिलवाड़ करने का मौका नहीं ढूंढते? उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस भरोसे को हिलाकर रख दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मशहूर ब्रांड हल्दीराम के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की, और जो मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया।



हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर्ड मिठाइयों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। बताया गया कि उसे होली के बाजार में बेचने के लिए तैयार की जा रही थीं। इस से यह साफ है कि बड़ी कंपनियां अपनी साख को ताक पर रखकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकतीं।



Haldiram's Preferred Outlet in Kothrud,Pune - Best Sweet Shops near me in Pune - Justdial

हल्दीराम की एक्सपायर्ड मिठाई

FSDA (Food Safety and Drug Administration) की टीम को वहां 112 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग मिला, जो पूरी तरह से बासी हो चुका था। इन मिठाइयों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। होली के मौके पर इतने बड़े ब्रांड के यहां ऐसी मिठाइयों का मिलना ग्राहकों की सेहत के लिए खतरनाक माना जा रहा है।



होली से पहले पकड़ी Haldiram की 112 किलो मिलावटी-एक्सपायर्ड मिठाइयां, सोनपापड़ी-राजभोग को मौके पर नष

रसगुल्ला, गुलाब जामुन और पेठा के लिए सैंपल

FSDA के अधिकारियों ने बताया कि हल्दीराम के वेयरहाउस से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुझिया के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Rasgulla Vs Gulab Jamun Recipe Easy Indian Sweets। रसगुल्ला या गुलाब जामुन घर पर क्या बनाना है आसान

55 लाख के खाद्य पदार्थ सीज

FSDA की कार्रवाई केवल हल्दीराम तक ही सीमित नहीं रही। टीम ने ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में भी छापा मारा। यहां से 8 हजार 499 किलो काली मिर्च और भारी मात्रा में खोया बरामद हुआ।



कुल मिलाकर इस छापेमारी में 10 हजार 415 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए गए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 55.91 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, पनीर, गुझिया, सौंफ और रंगीन पापड़ के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।



इन चीजों से भी दूर रहें

FSDA के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि होली के दौरान बाजार में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इन पापड़ों में प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट की बीमारियों, बच्चों में एलर्जी, और लंबी अवधि में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।



Haldiram

इस खबर से हमें क्या सीख मिली

  • एक्सपायर्ड और मिलावटी खाने से हमारी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • बड़े-बड़े ब्रांड्स से भी सही खाने का भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए जांच करना जरूरी है।
  • जो खाना खुले में बिक रहा है, उससे बचना चाहिए।
  • हमेशा प्रमाणित और अच्छी क्वालिटी का खाना ही खरीदें।

ये खबरें भी पढ़ें...



Driving License: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं



फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस



आज से में शुरू होगा फ्री सर्वाइकल कैंसर कैंपेन, MP की 8 लाख बेटियों को फ्री लगेगा HPV वैक्सीन



नकली ईडी रेड की मास्टरमाइंड निकली नौकरानी, पुलिस ने किया भंडाफोड़



Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • मिलावट
  • खाद्य सुरक्षा
  • छापेमारी
  • लखनऊ
  • Haldiram
  • हल्दीराम
  • रसगुल्ला