आज से में शुरू होगा फ्री सर्वाइकल कैंसर कैंपेन, MP की 8 लाख बेटियों को फ्री लगेगा HPV वैक्सीन

Anjali Dwivedi | Feb 24, 2026, 18:48 IST
Share
cervical cancer prevention
cervical cancer prevention

भारत सरकार 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर रही है। सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए यह टीका सरकारी केंद्रों पर मुफ्त मिलेगा। जानें सरकार का यह बड़ा फैसला।

News In Short

  • भारत सरकार 14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुफ्त HPV वैक्सीनेशन शुरू कर रही है।
  • यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख वायरस (HPV 16 और 18) से 100% तक बचाव करता है।
  • सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में यह टीका बिना किसी फीस के लगाया जाएगा।
  • 2006 से दुनिया भर में 50 करोड़ से ज्यादा डोज दिया जा चुका है, जो इसकी सुरक्षा और क्षमता का प्रमाण है।

News In Detail

महिलाओं की सेहत को सुरक्षित करने की दिशा में भारत सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। देशभर में जल्द ही HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उम्र भर के लिए सेफ करना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से लागू होगा, जिसके तहत 14 साल की बेटियों को यह सुरक्षा कवच पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा।

8 लाख बेटियों को फ्री में लगेगा वैक्सीन

मध्यप्रदेश भोपाल के काटजू अस्पताल से आज (28 फरवरी) बेटियों की सेहत के लिए एक नई शुरुआत हो रही है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देश का पहला बड़ा मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से इस मिशन का उद्घाटन करेंगे। मध्यप्रदेश में अगले 10 दिनों के अंदर लगभग 8 लाख बेटियों को यह सुरक्षा कवच देने का लक्ष्य है। सरकार ने इसके लिए 5.8 लाख डोज सभी जिलों में पहले ही पहुंचा दी हैं। ये टीका 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए पूरी तरह फ्री रहेगा।

सर्वाइकल कैंसर पर अब लगाम

भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ा खतरा है। यह कैंसर से होने वाली मौतों में दूसरे नंबर पर आता है। आंकड़ों की मानें तो हर साल लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं। इसमें करीब 42 हजार महिलाएं अपनी जान गंवा देती हैं।

अक्सर यह बीमारी तब पकड़ में आती है जब काफी देर हो चुकी होती है। मेडिकल रिसर्च बताते हैं कि 80% मामलों के लिए HPV टाइप 16 और 18 जिम्मेदार हैं। अच्छी बात यह है कि अब सरकार इसी जड़ पर प्रहार (भारत में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन) करने की तैयारी कर चुकी है।

कितनी सुरक्षित है यह कैंसर वैक्सीन?

HPV वैक्सीन दुनिया की सबसे अधिक परखी गई टीकों में से एक है। साल 2006 से अब तक वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। यह एक नॉन-लाइव वैक्सीन है, जिससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं रहता और यह 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। राष्ट्रीय कार्यक्रम में गार्डासिल वैक्सीन का उपयोग होगा, जो कैंसर पैदा करने वाले वायरस से लंबे समय तक मजबूत प्रतिरक्षा प्रदान करती है।

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) क्या है?

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के 30 से ज्यादा प्रकार आपके निजी अंगों को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें से कुछ प्रकार कम नुकसानदेह होते हैं, जिनकी वजह से सिर्फ मसे (Warts) जैसी समस्या होती है। हालांकि, इस वायरस के कुछ प्रकार हाई रिस्क यानी बेहद खतरनाक होते हैं, क्योंकि आगे चलकर ये कैंसर का कारण बन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप सही समय पर HPV वैक्सीन लगवाकर और नियमित जांच कराकर इस जानलेवा खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

सरकारी केंद्रों पर मुफ्त सुरक्षा कवच

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस वैक्सीन को कैंसर उन्मूलन की रणनीति का अहम हिस्सा माना है। भारत में यह वैक्सीन केवल सरकारी केंद्रों जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पतालों में उपलब्ध होगी।

यहां प्रशिक्षित डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में टीकाकरण किया जाएगा। सरकार ने वैक्सीन की गुणवत्ता और कोल्ड चेन (Cold Chain) बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया है।

आज का टीका, कल की सुरक्षा

सरकार ने देशभर के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 साल की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उम्र में दिया गया वैक्सीनेशन सबसे अधिक असरदार होता है। यह सिर्फ एक टीका नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ भविष्य में किया गया एक निवेश है। बेटियों की सेहत की रक्षा ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखेगी।

FAQ

  1. क्या HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स तो नहीं?
    हां, यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित है, जिसका दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक बार सफल उपयोग किया जा चुका है।
  2. 14 साल की उम्र में ही यह वैक्सीन लगवाना क्यों सबसे ज्यादा जरूरी है?
    इस उम्र में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे मजबूत होती है, जिससे वैक्सीन भविष्य में संक्रमण के खिलाफ 100% तक सुरक्षा देती है।
  3. क्या यह वैक्सीन लगवाने के लिए पैसे देने होंगे या यह केवल सरकारी केंद्रों पर मिलेगी?
    सरकारी अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों के लिए यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों और केंद्रों पर पूरी तरह मुफ्त (Free) उपलब्ध होगी।


ये खबरें भी पढ़ें...

World Cancer Day: एमपी के इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा

कौन हैं रॉब जेटन? जो बने नीदरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री

देश दुनिया न्यूज : आईडीएफसी से लेकर पीएनबी घोटाले तक, बैंकिंग वर्ल्ड के वो बड़े घोटाले जिन्होंने पूरे देश को चौंकाया

अब पति नहीं, 58% मामलों में पत्नियां खुद मांग रही हैं तलाक, सामने आया बड़ा कारण

Tags:
  • सर्वाइकल कैंसर
  • भारत में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
  • कैंसर
  • वैक्सीनेशन
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  • कैंसर वैक्सीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई