हाथरस भगदड़ : कौन है वो 6 लोग जिनको यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Singh | Jul 04, 2024, 16:44 IST
Hathras
हाथरस भगदड़ मामले में यूपी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कथा का आयोजन करने वाले वेद प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार, 2 जुलाई को हुई भगदड़ मामले में यूपी पुलिस ने 6 लोगों गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो पता चला है कि यह लोग आयोजन समिति में थे। पूर्व में भी यह कई आयोजन करा चुके हैं। इन लोगों का काम पंडाल की व्यवस्था कर भीड़ इकट्ठा करना होता है।



आयोजक पर 1 लाख का इनाम

कथा का आयोजन वेद प्रकाश मधुकरने कराया था। इस मामले में वेद प्रकाश मुख्य आरोपी है। यूपी पुलिस का कहना है कि वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर 1 लाख का इनाम रखा गया है। मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ NBW इशू कराया गया है।



भोले बाबा पर कितने मुकदमे

बाबा के ऊपर आगरा के थाने में 2002 में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाबा पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आगरा में एक बच्ची की मत्यु हुई थी, उस वक्त बाबा ने दावा किया था कि मैं बच्ची को जिंदा कर दूंगा तब बाबा पर केस हुआ था।



ये खबर भी पढ़ें...



हाथरस भगदड़ : भोले बाबा को क्यों बचाया जा रहा, समझे पॉलिटिकल एंगल



गिरफ्तार हुए चार पुरुष, दो महिलाएं

राम लड़ैते पुत्र रहबारी सिंह यादव, मैनपुरी


उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह, फिरोजाबाद


मेघसिंह पुत्र हुकुम सिंह, हाथरस


मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह, हाथरस


मंजू यादव पत्नी सुशील कुमार, हाथरस


मंजू देवी पत्नी किशन कुमार यादव, हाथरस



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Hathras
  • हाथरस
  • यूपी पुलिस
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • हाथरस भगदड़