HPCL की सुपर सर्विस, एक दिन में 19 करोड़ ग्राहकों को फ्यूल और 14 लाख सिलेंडर की सप्लाई
News In Short
- HPCL ने 1.9 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को एक दिन में सेवा दी।
- 55 बॉटलिंग प्लांट से 14.10 लाख LPG सिलेंडर डिलीवर किए गए।
- एक दिन में 37 हजार 269 KL पेट्रोल और 75 हजार 356 KL डीजल की बिक्री हुई।
- देशभर में ईंधन सप्लाई के लिए 7 हजार 102 टैंकर रवाना किए गए।
- छोटे उपभोक्ताओं को 29 हजार से अधिक FTL सिलेंडर बांटे गए।
News In Detail
HPCL देश की प्रमुख तेल और गैस कंपनी है। यह राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन की मजबूत रीढ़ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
HPCL ने पूरे देश में रसोई गैसऔर ऑटोमोटिव ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। कंपनी ने मात्र एक दिन में 1.9 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं दी है। यह आंकड़ा कंपनी के विशाल और भरोसेमंद आधार को दर्शाता है।
55 प्लांट और 14 लाख सिलेंडर
रसोई गैस (LPG) के क्षेत्र में कंपनी का प्रदर्शन असाधारण रहा है। HPCL ने देशभर में फैले 55 बॉटलिंग प्लांटों के माध्यम से केवल एक दिन में 14 लाख 10 हजार एलपीजी सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की।
यह आंकड़ा न केवल कंपनी की परिचालन क्षमता (Operational Efficiency) को दर्शाता है, बल्कि करोड़ों घरों तक समय पर स्वच्छ ईंधन पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता को भी पुख्ता करता है।
इसके अलावा, कंपनी ने छोटे उपभोक्ताओं और प्रवासी कामगारों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सेगमेंट में भी महत्वपूर्ण काम किया है।
HPCL कंपनी ने 27 हजार 800 सिलेंडर (5 किलो) और 1,500 LPG cylinder (2 किलो) की सप्लाई दर्ज की, जो बाजार में छोटे सिलेंडरों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
पेट्रोल-डीजल की नोजल सेल में जबरदस्त उछाल
रिटेल सेगमेंट में भी ईंधन की मांग स्थिर बनी हुई है। HPCL के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी आवाजाही देखी गई। आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने एक ही दिन में 37 हजार 269 किलोलीटर (KL) पेट्रोल और 75 हजार 356 किलोलीटर (KL) डीजल की नोजल सेल हासिल की है। डीजल की इतनी बड़ी मात्रा में बिक्री देश की आर्थिक गतिविधियों और परिवहन क्षेत्र में तेजी का संकेत देती है।
HPCL ने लॉजिस्टिक नेटवर्क का किया इस्तेमाल
इस विशाल आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए HPCL (सरकारी गैस कंपनी) ने अपने व्यापक लॉजिस्टिक नेटवर्क का इस्तेमाल किया। कंपनी ने बताया कि देश के अलग-अलग 80 सप्लाई लोकेशनों से कुल7 हजार 102 ईंधन टैंकरों को रवाना किया गया है। ये टैंकर देश के कोने-कोने में स्थित रिटेल आउटलेट्स तक पेट्रोल और डीजल पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ताकि आम आदमी को ईंधन के लिए किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े।
ये खबरें भी पढ़ें...
Iran-Israel War: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 प्रमुख पुल उड़ाने की दी धमकी
छह लाख बैरल तेल लेकर आ रहा ईरानी तेल टैंकर पिंग शुन मुड़ा चीन की ओर, वजह अनजान
Mount Everest Insurance Scam: आपदा को बनाया धंधा, बीमा कंपनियों को लगाया 165 करोड़ का चूना
जन विश्वास बिल: अब इन अपराधों पर नहीं होगी जेल, सिर्फ लगेगा जुर्माना