Hurun Rich List 2026: एक बार फिर देश के सबसे अमीर एक्टर बनें किंग खान, तीसरे स्थान पर सलमान

Kaushiki | Sept 24, 2026, 09:40 IST
Hurun India List 2026
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। शाहरुख खान दस हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर एक्टर बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ के साथ दूसरे और सलमान खान 3,000 करोड़ रुपए के साथ पहली बार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Hurun India Rich List 2026: बॉलीवुड गलियारों से एक बहुत ही धमाकेदार खबर सामने आई है। Hurun India Rich List 2026 की लेटेस्ट रिपोर्ट रिलीज हो चुकी है। इसने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस बार की रिच लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान (शाहरुख खान) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें इंडस्ट्री का असली बादशाह क्यों कहा जाता है।



हालांकि पिछले साल के मुकाबले SRK की कुल नेटवर्थ में लगभग 25 सौ करोड़ रुपए का डिप देखने को मिला है। लेकिन इसके बावजूद 10 हजार करोड़ रुपए की भारी-भरकम संपत्ति के साथ किंग खान देश के सबसे अमीर एक्टर के पायदान पर मजबूती से टिके हुए हैं। आइए जानें कौन किस पायदान पर हैं।



अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं।


अमिताभ बच्चन की संपत्ति में उछाल

वहीं अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर चार हजार करोड़ रुपए हो चुकी है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ सिर्फ एक हजार 630 करोड़ रुपए दर्ज थी। अमिताभ बच्चन की तरह कोई सीधे बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। वे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट्स के जरिए अपनी संपत्ति लगातार बढ़ा रहे हैं।



बिग बी अपने फैमिली ऑफिस से बड़ा निवेश संभालते हैं। वे रियल एस्टेट सेक्टर में बहुत भारी इन्वेस्टमेंट करते हैं। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के शेयर भी उनके पास हैं। इन सही इन्वेस्टमेंट्स से उनकी संपत्ति में अचानक उछाल आया है। ये स्ट्रेटेजी उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है।



सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है।


सलमान की पहली बार लिस्ट में एंट्री

सलमान खान ने इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाई है। वे तीन हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सलमान का अपना प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' काफी मशहूर है। फिल्मों और ब्रांड्स से उनकी अच्छी कमाई हर साल होती है। उनकी यह एंट्री बॉलीवुड में उनके दबदबे को दिखाती है।



ऋतिक रोशन भी लिस्ट में शामिल

ऋतिक रोशन भी सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 2500 करोड़ रुपए पहुंच गई है। पिछले साल उनकी संपत्ति करीब 2,160 करोड़ रुपए दर्ज थी। उनके फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड HRX की वैल्यू काफी बढ़ी है। इस ब्रांड की ग्रोथ ने उनकी कुल संपत्ति को बढ़ाया है।



जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं।


जूही चावला और करण जौहर लिस्ट से बाहर

इस बार की हुरुन लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। पिछले साल 7,790 करोड़ की मालिक जूही चावला बाहर हैं। करण जौहर की नेटवर्थ 1880 करोड़ रुपए थी, वे भी बाहर हैं। दूसरी तरफ नरेश मल्होत्रा की लिस्ट में नई एंट्री हुई है। वे फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 16 हजार करोड़ रुपए बताई गई है।



शाहरुख की बादशाहत

शाहरुख खान अब अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हैं।उनकी आखिरी तीन फिल्में साल 2023 में रिलीज हुई थीं। पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे। अब वे फिल्म 'किंग' के जरिए वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।



यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी। शाहरुख की कमाई का बड़ा जरिया उनका बिजनेस साम्राज्य है। उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बहुत बड़ा ब्रांड बन चुकी है। उनकी आईपीएल टीम नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स भी काफी सफल बिजनेस है।



फिल्मों के बिना भी उनका यह बिजनेस तगड़ी कमाई देता है। इनकी वजह से ही किंग खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट मेंलगातार टॉप पर टिके हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 10 हजार करोड़ रुपए रजिस्टर की गई है। उनकी संपत्ति पिछले साल से करीब 25 सौ करोड़ रुपए कम हुई है। इसके बावजूद उनकी पहली पोजिशन पर कोई असर नहीं पड़ा।



ये खबरें भी पढ़ें...



अभय जोधपुरकर ने बढ़ाया एमपी का मान, 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड से हुए सम्मानित



मराठी फिल्म गोंधल को मिली ऑस्कर 2027 में एंट्री, रणवीर सिंह की धुरंधर रेस से बाहर



धुरंधर के बाद रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी फिल्म है प्रलय, नया लुक हुआ लीक



फिल्म द वान से चर्चा में आया बिहार का वन देवी मंदिर, जानें इस रहस्यमयी मंदिर का पूरा सच



Tags:
  • अमिताभ बच्चन
  • सलमान खान
  • बॉलीवुड
  • शाहरुख खान
  • ऋतिक रोशन
  • नेटवर्थ
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट
  • hurun india rich list