भारत में AI ऐप्स का क्रेज बढ़ा: सेंसर टावर की रिपोर्ट- 2025 में डाउनलोड में 205% की तेजी, सोशल मीडिया में आई गिरावट

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 12, 2026, 18:39 IST
भारत में AI ऐप्स की मांग बढ़ी, सोशल मीडिया ऐप्स के डाउनलोड के आंकड़ों में गिरावट आया है।
आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। ऐप्स अब शिक्षा, नौकरी और रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा हैं। ऐप डाउनलोड की पसंद भी बदल रही है। सेंसर टावर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 में जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड 205% तेजी आई है। एजुकेशन, जॉब ऐप्स में 39% का इजाफा दर्ज हुआ। एंटरटेनमेंट में 20%रहा है। सोशल मीडिया ऐप्स के डाउनलोड 17% घटे हैं।
Today, smartphones are not limited to just calls, messages, and social media; apps have become an integral part of education, employment, and daily tasks. Preferences regarding app downloads are also shifting.

AI ऐप्स के डाउनलोड में तेजी क्यों आई?

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब आम लोगों की पहुंच में आ गया है। चैट जीपीटी (ChatGPT) जैसे ऐप्स ने इसे काफी लोकप्रिय बनाया है। साल 2025 में AI ऐप्स के डाउनलोड में तेजी आई है। इससे पता चलता है कि लोगों की दिलचस्पी इस टेक्नोलॉजी में बढ़ रही है।



जनरेटिव AI ऐप्स ने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी बदल दिया है। इनकी मदद से लोग अपने सवालों के जवाब ढूंढते हैं। साथ ही किसी विषय को आसानी से समझते हैं और नए-नए आइडिया तैयार करते हैं। इतना ही नहीं, लेख लिखने जैसे कामों में भी ये ऐप्स मदद करते हैं।



किस कैटेगरी के ऐप्स के डाउनलोड बढ़े, किसके घटे?

सेंसर टावर की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में अलग-अलग कैटेगरी के ऐप्स के डाउनलोड में बदलाव देखने को मिला। इनमें जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड सबसे तेजी से बढ़े। एजुकेशन और नौकरी से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड में 39% की बढ़ोतरी हुई। यूजर्स ऐप्स की मदद से नई स्किल सीखते हैं, ऑनलाइन कोर्स करते हैं। साथ ही नौकरी से जुड़ी जानकारी हासिल करते हैं।



शॉर्ट ड्रामा ऐप्स ने कैसे खींचा ध्यान?

शॉर्ट ड्रामा और छोटे-छोटे एपिसोड वाली कहानियां यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। इन ऐप्स पर कहानी कम समय में आगे चलती है। इसलिए लोग खाली समय में भी इसे मनोरंजन का साधन बना लिए हैं।



सोशल मीडिया ऐप्स में 17% गिरावट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे प्लेटफॉर्म आज भी डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। लोग इनसे दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहते हैं। फिर भी 2025 में सोशल मीडिया ऐप्स के कुल डाउनलोड 17% घटे हैं।



यह खबर क्यों जरूरी है

ऐप्स अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहे हैं। लोग इनसे नई स्किल सीखते हैं। नौकरी की जानकारी लेते हैं और काम आसान बनाते हैं। यह खबर दिखाती है कि भारत में ऐप्स का इस्तेमाल बदल रहा है। साथ ही यह सावधान करती है। सिर्फ डाउनलोड के अंक देखकर किसी ऐप की लोकप्रियता नहीं मापनी चाहिए। सोशल मीडिया की गिरावट इसका सबसे साफ उदाहरण है।






FAQs



  1. AI ऐप्स के डाउनलोड में तेज वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?
    AI ऐप्स के डाउनलोड में तेजी का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती लोकप्रियता है, खासकर चैट जीपीटी जैसे ऐप्स के कारण।
  2. 2025 में कौन से ऐप्स के डाउनलोड में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है?
    2025 में जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड में सबसे तेज वृद्धि हुई है, साथ ही एजुकेशन और नौकरी से जुड़े ऐप्स के भी डाउनलोड में 39% की बढ़ोतरी हुई।
  3. सोशल मीडिया ऐप्स के डाउनलोड में कमी क्यों आई है?
    2025 में सोशल मीडिया ऐप्स के कुल डाउनलोड में 17% की गिरावट आई है, जबकि ये प्लेटफॉर्म अभी भी लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Tags:
  • सेंसर टावर रिपोर्ट
  • AI ऐप्स डाउनलोड
  • जनरेटिव AI ऐप्स
  • मोबाइल ऐप्स डाउनलोड
  • एंटरटेनमेंट ऐप्स
  • Sensor Tower report
  • generative AI apps
  • most downloaded apps India