भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, स्थगित किए IPL 2025 के बचे मैच

Sourabh Bhatnagar | May 09, 2025, 11:08 IST
ipl 2025 suspended
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट की दुनिया में भी साफ दिखने लगा है। बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि यह निर्णय एक सप्ताह के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नए शेड्यूल का ऐलान एक सप्ताह बाद किया जाएगा। BCCI की ऑनलाइन हुई एक बैठक में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे, जिनमें से अभी 16 मैच बाकी हैं।



धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद लिया गया यह फैसला

खबर यह भी...अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश! भारत-पाक तनाव के बीच अस्पताल भी अलर्ट पर


सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश

सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में भारत में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है, और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े सार्वजनिक आयोजनों पर अस्थायी रोक लगाने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश का पालन करते हुए बीसीसीआई ने यह कड़ा कदम उठाया है। क्रिकेट के फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि IPL एक ऐसा खेल है जिसे करोड़ों लोग देखना पसंद करते हैं। हालांकि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोपरि माना गया है।



क्या IPL 2025 दोबारा शुरू हो पाएगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या IPL 2025 के मैच फिर से शुरू हो पाएंगे या इस सीजन को अधूरा ही मान लिया जाएगा? क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस सवाल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीसीसीआई और संबंधित अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी निर्णय से पहले सुरक्षा और सार्वजनिक भलाई को प्राथमिकता दी जाएगी।





IPL के बाद भारत के शेड्यूल

  • 20 जून से 04 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच
  • 17 अगस्त से 31 अगस्त: बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20
  • सितंबर: एशिया कप 2025
  • 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच
  • 19 अक्टूबर से 8 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20
  • 14 नवंबर से 19 दिसंबर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20

एशिया कप

सितंबर में एशिया कप खेला जाएगा, लेकिन आईपीएल की वजह से अन्य देश भी इस दौरान अपनी सीरीज आयोजित नहीं कर रहे हैं। अगस्त में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें पहले से व्यस्त रहेंगी। वहीं, सितंबर में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच भी मुकाबले निर्धारित हैं। भारत को इस समय एशिया कप में हिस्सा लेना है, लेकिन पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच इस टूर्नामेंट का भविष्य भी पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं है। इसके अलावा, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज भी होनी है। ऐसे में बीसीसीआई के लिए इस स्थिति में एक उपयुक्त विंडो ढूंढना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ipl 2025, ipl postponed, आईपीएल स्थगित न्यूज, भारतीय क्रिकेट टीम, बीसीसीआई आईपीएल, ipl latest news,bcci news

Tags:
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • BCCI
  • आईपीएल
  • भारत और पाकिस्तान
  • bcci news
  • IPL Latest News
  • IPL 2025