भारत-पाक तनाव: कई राज्यों में स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, देखें लिस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और हमलों के चलते देश के कई राज्यों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। जानें किस राज्य में क्या असर देखने को मिल रहा है।
पंजाब में तीन दिन स्कूल-कॉलेज बंद, बॉर्डर जिलों में अलर्ट
दिल्ली में सभी सरकारी छुट्टियां रद्द, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कई इलाकों में सुरक्षा अभ्यास भी शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा स्तर में इजाफा किया गया है।
राजस्थान के पांच जिलों में स्कूल बंद, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा में पंचकूला के स्कूल बंद
हरियाणा के पंचकूला जिले में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में कोई बाधा न आए।
जम्मू-कश्मीर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
राज्य की शिक्षा मंत्री सकीना इतू के अनुसार जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां यहां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
यह भी पढ़ें...जानें कौन थे ऑपरेशन सिंदूर के ५ मास्टरमाइंड, क्या थी एक्शन प्लान में भूमिका
एविएशन अलर्ट: 24 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
भारत की एविएशन मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से देश के 29 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन जारी है लेकिन कुछ उड़ानें एयरस्पेस परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बीच अलर्ट मोड पर MP, राजधानी से लेकर कई शहरों में पुलिस मुस्तैद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
operation sindoor | operation sindoor news | operation sindoor kya hai | India-Pakistan | India Pakistan partition | India Pakistan Tensions | भारत पाकिस्तान युद्ध