ऑपरेशन सिंदूर के बीच अलर्ट मोड पर MP, राजधानी से लेकर कई शहरों में पुलिस मुस्तैद
Rohit Sahu | May 09, 2025, 08:28 IST
mp alert mode
भारत-पाक तनाव के बीच मध्यप्रदेश ने सुरक्षा बढ़ाई, इंदौर से ग्वालियर तक अलर्ट पर है। भोपाल कटनी महू में भी पुलिस अलर्ट पर है। मंडला और नैनपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एमपी के कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में पुलिस मुस्तैद है। पूरे शहर में सायरन देकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। प्रदेश के सैन्य स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी भोपाल में आने वाले वाहनों की चेकिंग चेक पॉइंट पर की जा रही है।
एमपी मौजूद सेना के ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ग्वालियर, कटनी, भोपाल, महू, जबलपुर में पुलिस अलर्ट पर है। इन शहरों में संदिग्ध लोगों की सड़क से लेकर रेलवे स्टेशनों तक में चेकिंग की जा रही है।
मंडला में एएसपी, एसडीओपी और कोतवाली थाना प्रभारी ने शहर का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं, नैनपुर में भी थाना प्रभारी और एसडीओपी ने नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। यह सतर्कता जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार बढ़ाई जा रही है।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने आदेश जारी किया है कि किसी भी प्रकार के बिना पुष्टि के वीडियो, रील्स या मैसेज को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय अफवाहों के कारण शहर में तनाव न फैले, इस उद्देश्य से लिया गया है।
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के बाद मध्य प्रदेश में बांधों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में अब सुरक्षा कर्मियों के साथ विशेष स्टाफ को तैनात किया गया है। वहीं नर्मदापुरम स्थित तवा डैम क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
बैतूल जिले के चार प्रमुख बांधों और सारनी पावर प्लांट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन सभी संवेदनशील क्षेत्रों में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सेना को 7.5 लाख ट्रक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। संगठन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने 8 मई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में भी 1000 ट्रक सेना को दिए गए थे और अब ऑपरेशन सिंदूर के लिए राज्य का हर ट्रक समर्पित है।
“हमारे ट्रक देश सेवा में तत्पर हैं। ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और 24 घंटे तत्परता रखी जा रही है।” — इंदौर ट्रक एसोसिएशन
यह भी पढ़ें...भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, एयर डिफेंस सिस्टम AWACS किया तबाह
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात को "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ सीजफायर तोड़ कर भारत पर गोलीबारी की गई।
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर अटैक, भारत ने S-400 से सभी को मार गिराया
thesootr links
India Pakistan Tensions | India-Pakistan | India-Pakistan relations | भारत पाकिस्तान युद्ध | operation sindoor | operation sindoor update | भारत पाकिस्तान बोर्डर | इंदौर पुलिस अलर्ट | भोपाल पुलिस अलर्ट
प्रदेश के सैन्य ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
66 वार्ड़ों में सायरन लगाए गए
ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर कमिश्नर मनोज खत्री ने 66 वार्डों की मैपिंग कर सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे एक ही सिग्नल पर पूरे शहर के सायरन एक साथ बजें और जनता को समय रहते सतर्क किया जा सके।
मंडला और नैनपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
ग्वालियर में फेक वीडियो और रील्स पर रोक
केंद्र सरकार की गाइडलान के बाद बांधों की बढ़ी सुरक्षा
बैतूल जिले के चार प्रमुख बांधों और सारनी पावर प्लांट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन सभी संवेदनशील क्षेत्रों में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
सेना के लिए ट्रक देने आगे आया MP का ट्रांसपोर्ट
“हमारे ट्रक देश सेवा में तत्पर हैं। ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और 24 घंटे तत्परता रखी जा रही है।” — इंदौर ट्रक एसोसिएशन
यह भी पढ़ें...भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, एयर डिफेंस सिस्टम AWACS किया तबाह
समझिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर अटैक, भारत ने S-400 से सभी को मार गिराया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
India Pakistan Tensions | India-Pakistan | India-Pakistan relations | भारत पाकिस्तान युद्ध | operation sindoor | operation sindoor update | भारत पाकिस्तान बोर्डर | इंदौर पुलिस अलर्ट | भोपाल पुलिस अलर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari