भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, एयर डिफेंस सिस्टम AWACS किया तबाह
Jitendra Shrivastava | May 08, 2025, 22:03 IST
intercepts-drone-attacks Photograph: (thesootr)
भारत ने पाकिस्तान का F-16 जेट मार गिराया और सीमा पर ड्रोन हमलों का जवाब देते हुए S-400 और एयर डिफेंस यूनिट्स की मदद से उन्हें नाकाम कर दिया। जिसने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी।
हाईलाइट्स...
भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट गिरा दिया। यह जेट नियंत्रण रेखा (LOC) के पास भारतीय हवाई सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत नाकाम किया। इस कार्रवाई से पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
Weather Report : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
जानें कौन थे ऑपरेशन सिंदूर के ५ मास्टरमाइंड, क्या थी एक्शन प्लान में भूमिका
इसके अलावा, पाकिस्तान ने कई ड्रोन भेजे थे, जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते इन ड्रोन हमलों का जवाब देते हुए उन्हें नष्ट कर दिया। यह ड्रोन केजी टॉप इलाके में देखे गए थे, जो नियंत्रण रेखा के पास स्थित है।
भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा है कि भारत किसी भी सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। IL-17 एयर डिफेंस गन को सीमा पर तैनात किया गया है, जिससे भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स की क्षमता और बढ़ गई है। भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत किया गया है ताकि सीमा पर बढ़ते तनाव को काबू किया जा सके और किसी भी हमले से निपटा जा सके।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले को भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के विदेश सचिव ने दिखाए आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के साक्ष्य
राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?
भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और पाकिस्तान की ओर से किए गए किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा। सेना ने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन और फाइटर जेट पर कार्रवाई करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि देश की रक्षा क्षमता अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।
ड्रोन हमले नाकाम | देश दुनिया न्यूज
- भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम ( Air borne Warning And Cantrol System )किया तबाह
- भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक
- एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
- उन्होंने पीएम को पाकिस्तान के हमले और मौजूदा हालात की पूरी जानकारी दी।
- भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट, एक F-16 और एक JF-17 को मार गिराया है।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस स्थिति को लेकर आपात बैठक बुलाई।
- बैठक में CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) और थलसेना, वायुसेना, नौसेना प्रमुख भी शामिल हैं।
- भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह अलर्ट हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।
- सरकार हर मोर्चे पर सुरक्षा को लेकर गंभीर और सक्रिय है।
पाकिस्तान का F-16 जेट गिराया
ये खबर भी पढ़ें...
Weather Report : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
जानें कौन थे ऑपरेशन सिंदूर के ५ मास्टरमाइंड, क्या थी एक्शन प्लान में भूमिका
ड्रोन हमलों का जवाब
भारतीय सेना की एयर डिफेंस क्षमता
भारत के सुदर्शन चक्र ने मार गिराईं पाकिस्तान की 8 मिसाइलें
ये खबर भी पढ़ें...
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के विदेश सचिव ने दिखाए आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के साक्ष्य
राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?
भारतीय सुरक्षा की कड़ी निगरानी
ड्रोन हमले नाकाम | देश दुनिया न्यूज
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
By Harish Divekar
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel