क्या है स्कैल्प मिसाइल की ताकत, जिसने राफेल के साथ जाकर पाकिस्तान में बरपा दिया कहर

Rohit Sahu | May 07, 2025, 09:34 IST
scalp pak india
भारत ने राफेल विमानों से दागी गई स्कैल्प मिसाइलों की मदद से पाकिस्तान और POK में आतंकियों के गढ़ों को ध्वस्त कर दिया। यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के जवाब में दुश्मनों को दी गई कड़ी चेतावनी है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। 15 दिन के भीतर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में एयर स्ट्राइक कर आतंक के गढ़ों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में राफेल लड़ाकू विमानों से SCALP मिसाइलें दागी गईं, जिसने दुश्मनों में दहशत फैला दी।



ये मिसाइल लंबी दूरी से भी सटीक वार करती है। मिसाइल का वार इतना घातक होता है कि दुश्मन को संभलने का मौक नहीं मिलता। ये पेलोड से बनी है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की ये रीढ़ साबित हुई। आइए जानते हैं भारतीय वायूसेना की ताकत इन मिसाइल की खासियत।



फ्रांस ने बनाई ये मिसाइल

SCALP Missiles Kya Hai: कितनी ताकतवर है स्कैलप मिसाइल? राफेल से की गई लॉन्च, पाकिस्तान में तबाह हुए


इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रडार की पकड़ से बचकर, सटीक GPS गाइडेंस के जरिए गुपचुप तरीके से हमला करती है, जिससे दुश्मन को चेतने का मौका तक नहीं मिलता।



rafale jet


राफेल और SCALP की डेडली जोड़ी

भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों को खास तौर पर SCALP मिसाइलों से लैस किया गया है। राफेल की सुपरसोनिक स्पीड और SCALP की लंबी दूरी तक मारक क्षमता ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। सेना ने यह हमला भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए किया, जिससे कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा उल्लंघन का आरोप न लगे।



यह भी पढ़ें..पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक? फ्लाइट्स को लेकर ये है एडवाइजरी



स्कैल्प में कंक्रीट को भी ध्वस्त करने की ताकत

1300 किलोग्राम वजनी स्कैल्प मिसाइल में करीब 400 किलोग्राम तक विस्फोटक पेलोड ले जाने की ताकत होती है। यह भारी विस्फोटक किसी भी मजबूत बंकर या कंक्रीट संरचना को पूरी तरह तबाह कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है, जिससे यह रडार की पकड़ में नहीं आती और दुश्मन की एयर डिफेंस को इसे रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है।



यह भी पढ़ें...पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक, सीएम मोहन बोले न्याय हुआ, सिंधिया, कमलनाथ ने कही ये बात



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ऑपरेशन सिंदूर | सर्जिकल स्ट्राइक | राफेल डील | Rafale Fighter Plane | मिसाइल हमला



Operation Sindoor, India Operation Sindoor, Pakistan Air Strike, India Air Strike, POK Air Strike Scalp missile work, capability of the Scalp missile,स्कैल्प मिसाइल, कैसे काम करती है स्कैल्प मिसाइल, स्कैल्प मिसाइल की क्षमता



Tags:
  • सर्जिकल स्ट्राइक
  • मिसाइल हमला
  • मिसाइल
  • Rafale Fighter Plane
  • राफेल डील
  • एयर स्ट्राइक
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर