चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धोया, फाइनल का टिकट कटाया

Sandeep Kumar | Mar 04, 2025, 23:02 IST
india-vs-australia
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के हीरो मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया और फाइनल में अपनी जगह बना ली।



शमी और कोहली रहे मैच के हीरो

इस महत्वपूर्ण मैच में मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को संकट से उबारते हुए 84 रन बनाए।



ये खबर भी पढ़िए...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, वरूण ने झटके 5 विकेट



ऑस्ट्रेलिया ने दिया 265 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम को 49.3 ओवर में 264 रनों पर समेट दिया। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और कंगारू टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया।



ये खबर भी पढ़िए...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया



भारतीय टीम की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 43 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल (8) और रोहित शर्मा (28) जल्द आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और 111 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी की। हालांकि, श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी कोहली ने अकेले ही टीम को आगे बढ़ाया और 54 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की।



ये खबर भी पढ़िए...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म



कोहली का योगदान और साझेदारियां

ये खबर भी पढ़िए...चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, विराट कोहली का शतक



भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम को दबाया

कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ज्यादा बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।



ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025

भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।



ऑस्ट्रेलिया की टीम: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।



अब तक ICC नॉकआउट के नतीजे

1998 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की


2003 वनडे वनडे कप: ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से मैच जीता


2007 टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम 15 रन से मुकाबला जीती


2011 वनडे वर्ल्ड कप: भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की


2015 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन से जीत दर्ज की


2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलियाई टीम 209 रनों से जीती


2023 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की



Tags:
  • भारत
  • विराट कोहली
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • Mohammed Shami
  • ऑस्ट्रेलिया
  • कप्तान रोहित शर्मा
  • ICC Champions Trophy 2025
  • ट्रेविस हेड
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025