भारतीय रुपए को मूडीज ने बताया सबसे कमजोर करेंसी, क्यों गिर रही है इसकी कीमत?
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने हाल ही में भारतीय रुपए के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में रुपया 5% गिरा है, जबकि जनवरी 2020 से अब तक इसकी कीमत में 20% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रदर्शन के चलते इसे दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल किया गया है।
डॉलर की मजबूती और रुपए की कमजोरी
23 कंपनियों का विश्लेषण: कौन है प्रभावित?
मूडीज ने भारतीय बाजार में 23 कंपनियों का आकलन किया। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से सिर्फ छह कंपनियों पर ही डॉलर की मजबूती का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इनमें शामिल प्रमुख नाम हैं:
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL)
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL)
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC)
- अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)
- भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
- ANI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Ola)
- लंबी अवधि में रुपएकी गिरावट
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में रुपए में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, जनवरी 2020 से अब तक यह 20% गिरकर एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में शुमार हो गया है।
आर्थिक चिंताएं बढ़ीं
रुपए की गिरावट से भारत में आयात महंगा हो सकता है, जिसका असर पेट्रोलियम और अन्य आयातित उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा। यह स्थिति अर्थव्यवस्था में महंगाई को बढ़ा सकती है।
क्या है मूडीज?
मूडीज कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी कंपनी है जो वित्तीय सेवाओं और व्यापार से जुड़ा काम करती है। यह कंपनी निवेश, उद्योग और वित्तीय साधनों से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण के लिए उपयोगी उपकरण प्रदान करती है। मूडीज क्रेडिट रेटिंग, शोध, जोखिम का आकलन और डेटा सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक