रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भड़के बाबा बागेश्वर, वेलेंटाइन डे पर कह दी ये बात
यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इस शो में किए गए विवादित बयानों के चलते शो होस्ट समय रैना और प्रसिद्ध पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो में की गई अश्लील टिप्पणियों के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इस पूरे मामले पर धर्मगुरु बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस तरह के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया और सरकार से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
खबर यह भी...
ऐसे लोगों को माफ नहीं साफ करें
वेलेंटाइन डे और लव जिहाद पर भी बोले बाबा बागेश्वर
बाबा बागेश्वर ने वेलेंटाइन डे पर लव जिहाद के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि देश की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोग सचेत नहीं होंगे, तो ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आएंगी। उन्होंने इस शो के विवाद को एक उदाहरण के रूप में पेश किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
खबर यह भी...
रणवीर ने मांगी माफी, लेकिन विवाद नहीं थमा
रणवीर इलाहाबादिया, जो बीयर-बाइसेप्स नाम से मशहूर हैं, आध्यात्म और धर्म पर कंटेंट बनाते हैं। इस कारण उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से लोगों में गहरा आक्रोश है। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर माफी मांग ली है, लेकिन जनता का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। कई संगठनों और व्यक्तियों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समय ने हटाए इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियो
कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर जारी विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह दावा किया कि उन्होंने अपने शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए हैं। समय रैना ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना और खुश करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।
महाराष्ट्र और गोवा में दर्ज हुई FIR
इस विवाद के चलते महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा, गुवाहाटी पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साइबर पुलिस ने बुधवार को शो की एक अन्य सदस्य अपूर्वा मखीजा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक