इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 19:17 IST
indigo flight engine failure delhi
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E 579 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इंजन में वाइब्रेशन के बाद पायलट ने विमान सुरक्षित उतारा। 161 यात्रियों की जान बाल-बाल बची।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में हवा में ही टेक्निकल फॉल्ट आ गई। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के बीच रनवे संख्या 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की गजब की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।



रनवे पर मच गई अफरा-तफरी

इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत इंडिगो के विमान (फ्लाइट नंबर 6E 579) ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे का नजारा किसी युद्ध स्तर की तैयारी जैसा था।



वहां दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहले से तैनात थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में तकनीकी फॉल्ट की सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया था।



160 यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी

Indigoविमान में कुल 160 यात्री सवार थे, जिनकी जान उस वक्त जोखिम में पड़ गई थी, जब हवा में विमान के इंजन में तेज वाइब्रेशन महसूस किया गया। इसके बाद कथित तौर पर एक इंजन बंद करना पड़ा।



लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जरूरी जांच के बाद उन्हें डेस्टिनेशन के लिए रवाना किया गया। फिलहाल इंडिगो की तकनीकी टीम इस गंभीर खराबी के पीछे के कारणों की इन्वेस्टीगेशन कर रही है।



संसद की समिति की डरावनी रिपोर्ट

यह घटना महज एक इत्तेफाक नहीं लगती, क्योंकि हाल ही में संसद की स्थायी समिति ने भारतीय विमानन क्षेत्र की सुरक्षा पर एक चिंताजनक रिपोर्ट पेश की थी।



रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच कुल 754 कमर्शियल विमानों का ऑडिट किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 377 विमान ऐसे पाए गए जिनमें लगातार तकनीकी खामियां आ रही थीं।



इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी, सरकार ने संसद में बताया था।



एयरलाइनजांचे गए विमानखराबी वाले विमानप्रतिशत (%)
एयर इंडिया16613782.5%
एयर इंडिया एक्सप्रेस1015453.5%
एयर इंडिया ग्रुप26719171.5%
इंडिगो40514836.5%
स्पाइसजेट431637.2%
अकासा एयर321443.7%
कुल एयरलाइन्स75437750.0%

नागरिक उड्डयन क्षेत्र में बड़े संकट की आहट

संसद की इस ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि आज की इमरजेंसी लैंडिंग उस बड़े संकट का हिस्सा है जिसकी चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी। रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि भारत के आधे कमर्शियल बेड़े में तकनीकी गड़बड़ी है और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को एक फंडामेंटल रीसेट की जरूरत है। आज की घटना ने उस चेतावनी को एक बार फिर सच साबित कर दिया है कि सुरक्षा मानकों में सुधार की तत्काल आवश्यकता है।



ये खबरें भी पढ़ें...



नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं



रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच, आज से यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू



लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट एरिया में नियो कॉर्प की प्रॉपर्टी की कुर्क



दिल्ली एयरपोर्ट के मल्टीफेथ स्पेस में बीजेपी नेता माधवी लता का दुर्गा सूक्तम पाठ, क्यों भड़के विरोधी





Tags:
  • Indigo
  • इंडिगो
  • एयर इंडिया
  • इमरजेंसी लैंडिंग
  • एयरपोर्ट
  • एयरलाइन