FD के भरोसे न रहें, आज का करोड़पति कल हो सकता है गरीब, ऐसे बचाएं अपना पैसा

Kaushiki | Apr 21, 2026, 13:47 IST
money
20 साल बाद आज के एक करोड़ की वैल्यू सिर्फ 31 लाख रह जाएगी। जानिए कैसे महंगाई आपकी जमापूंजी खा रही है और इससे बचने के बेहतरीन तरीके क्या हैं।

Ways to avoid inflation: क्या आपको लगता है कि एक करोड़ रुपए की रकम आपको हमेशा के लिए अमीर बनाए रखेगी? आज ये पैसा बहुत बड़ा लगता है, लेकिन महंगाई की दीमक इसे धीरे-धीरे खोखला कर रही है।



इकोनॉमिक्स की भाषा में कहें तो समय के साथ आपके पैसे की खरीदने की ताकत कम होती जा रही है। अगर आप अपना पैसा सिर्फ बैंक या तिजोरी में रख रहे हैं, तो असल में आप अपनी संपत्ति घटा रहे हैं। लेकिन 20 साल बाद इसकी कहानी कुछ और ही होगी।



महंगाई चुपके से आपकी जेब खाली कर रही है। इसलिए, केवल बचत करना काफी नहीं है। महंगाई को मात देने के लिए सही जगह निवेश करना और कंपाउंडिंग की शक्ति को समझना अब समय की मांग है। आइए जानें कैसे आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित और बड़ा बना सकते हैं।



investment


20 साल बाद एक करोड़ की असली कीमत

अगर महंगाई दर 6% सालाना बनी रहती है, तो नुकसान बड़ा होगा। आज का एक करोड़ 20 साल बाद सिर्फ 31 लाख बचेगा। अगर महंगाई 7% हुई तो ये केवल 25 लाख रह जाएगा। बैंक में रखा पैसा सुरक्षित तो दिखता है पर बढ़ता नहीं।



महंगाई आपकी मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे खा जाती है। इसका असर तुरंत नजर नहीं आता, पर भविष्य बिगाड़ सकता है। इसलिए इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।



सेविंग अकाउंट अब काफी नहीं

ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे सुरक्षित मानते हैं। आज FD पर 6 से 7% तक इंटरेस्ट मिलता है। लेकिन अगर महंगाई भी 6% है, तो मुनाफा शून्य है। टैक्स कटने के बाद तो आपका रिटर्न नेगेटिव हो सकता है।



आप अमीर नहीं बन रहे, बस अपनी वैल्यू बचा रहे हैं। बचत खाते में पैसा रखना तो और भी बड़ा घाटा है। वहां मिलने वाला ब्याज महंगाई के मुकाबले बहुत कम है। सुरक्षित विकल्प चुनकर आप असली जोखिम उठा रहे हैं। ये जोखिम है आपके पैसे की वैल्यू गिरने का।



महंगाई को मात देने का असली तरीका

महंगाई को हराने के लिए आपको बेहतर रिटर्न चाहिए। इक्विटी और म्यूचुअल फंड इसमें सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। लंबे समय में ये 12% या उससे ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। म्यूचुअल फंड में SIP करना एक शानदार विकल्प है।



ये बाजार के उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करता है। कंपाउंडिंग की ताकत आपके पैसे को कई गुना बढ़ा सकती है। अगर एक करोड़ रुपए को सही जगह लगाया, तो वह 9 करोड़ रुपए बन सकता है। महंगाई के बाद भी आपकी संपत्ति करोड़ों में रहेगी।



राइट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी कैसे तैयार करें

सारा पैसा (Investing Mutual Funds)एक ही जगह कभी न लगाएं। अपने निवेश को अलग-अलग हिस्सों में बांटना सीखें। कुछ हिस्सा इक्विटी, कुछ गोल्ड और कुछ हिस्सा सुरक्षित बॉन्ड्स में रखें। अपने वित्तीय लक्ष्यों को साफ तौर पर तय करें।



बच्चों की पढ़ाई और रिटायरमेंट (financial planning) के लिए अलग फंड बनाएं। लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए शेयर बाजार जरूरी है। इमरजेंसी के लिए छह महीने का खर्च अलग रखें। पोर्टफोलियो में बैलेंस होना बहुत आवश्यक है। एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही बड़े फैसले लें।



आगे क्या

सेविंग और इन्वेस्टिंग (investment)में जमीन-आसमान का फर्क है। महंगाई एक साइलेंट किलर है जो आपके पैसे की परचेजिंग पावर को खत्म कर देती है। अगर आप सिर्फ बैंक या FD के भरोसे हैं, तो आपका पैसा असल में बढ़ नहीं रहा बल्कि अपनी वैल्यू खो रहा है।



असली वेल्थ बनाने के लिए इक्विटी और म्यूच्यूअल फंड्स जैसे विकल्पों में निवेश करना जरूरी है, क्योंकि यही महंगाई को मात देने वाला रिटर्न दे सकते हैं।



हमें एसेट एलोकेशन (पैसा अलग-अलग जगह बांटना) और कम्पाउंडिंग की पावर को समझना होगा। सबक साफ है: पैसे को सिर्फ बचाएं नहीं, उसे सही रणनीति के साथ काम पर लगाएं ताकि भविष्य में आपकी फाइनेंसियल फ्रीडम सुरक्षित रहे।



ये खबरें भी पढ़ें...



Personal Loan Interest Rates 2026: जानिए इस साल कहां मिलेगा सबसे किफायती लोन?



राजस्थान सरकार छात्रों देगी 30 लाख तक का Education Loan, ऐसे करें अप्लाई



PMEGP Loan: सरकार से पाएं 50 लाख तक का लोन, आसानी से शुरू करें अपना बिजनेस



पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से मिलेगा बिना गारंटी एजुकेशन लोन, यहां जानें पूरी डिटेल्स



Tags:
  • महंगाई
  • investment
  • MUTUAL FUNDS
  • financial planning
  • Investing Mutual Funds