PMEGP Loan: सरकार से पाएं 50 लाख तक का लोन, आसानी से शुरू करें अपना बिजनेस
Kaushiki | Mar 24, 2025, 09:59 IST
PMEGP लोन
50 लाख तक का लोन और 25% तक की सब्सिडी के साथ सरकार आपको बिजनेस शुरू करने में मदद कर रही है। इसका मतलब है कि न केवल आप लोन ले सकेंगे, बल्कि आपके व्यवसाय से होने वाले मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा।
PMEGP Loan: अगरआप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी से जूझ रहे हैं, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत, आपको 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इस लोन को लेकर आपको 25% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। ये योजना खासतौर पर छोटे और मध्यम व्यवसायों (MSMEs) को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है, जिससे लोग आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें।
ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) का मुख्य उद्देश्य भारत में रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। इसके तहत सरकार ने इन उद्देश्यों को निर्धारित किया है:
यह योजना आपके लिए 50 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराती है। खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए यह परियोजना लागत 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं, सर्विस यूनिट के लिए यह सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है। इस लोन के अलावा आपको 15% मुनाफे का हिस्सा भी मिलेगा। इसका मतलब है कि न केवल आप लोन ले सकेंगे, बल्कि आपके व्यवसाय से होने वाले मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा।
सरकार के तहत इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 25% सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, विशेष श्रेणियों (SC/ST/OBC, माइनॉरिटी और दिव्यांग) के लिए यह 35% तक हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में सामान्य श्रेणी के लिए 15% और विशेष श्रेणी के लिए 25% की सब्सिडी दी जाती है। इससे आपके व्यवसाय को प्रारंभिक रूप से सहायता मिलेगी और आपको काम करने में कम फाइनेंसियल दबाव महसूस होगा।
ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे करें अप्लाई
इस योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दर हर बैंक/लोन संस्थान में अलग-अलग हो सकती है। यह दर आवेदक की प्रोफाइल, क्रेडिट योग्यता, पेमेंट कैपेसिटी, बिजनेस के सालों के अनुभव और कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट पर निर्भर करती है।
लोन देने वाले बैंकों में शामिल हैं:
लोन आवेदन के लिए इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है:
ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च
क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME Ministry) के तहत चलाया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे व्यवसायों को बिजनेस मदद और प्रोत्साहन देना है ताकि वे रोजगार के अवसरों का निर्माण कर सकें। इस योजना का संचालन खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के तहत किया जाता है। यह योजना देश के युवाओं को गैर-कृषि क्षेत्रों में सूक्ष्म व्यवसायों (Micro Enterprises) की स्थापना में मदद करती है।
PMEGP के उद्देश्य
- नए बिजनेस की शुरुआत: यह योजना दोनों ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए बिजनेस या प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए लोन देती है, जिससे रोजगार पैदा होता है।
- स्वरोजगार के अवसर: विशेष रूप से पारंपरिक कारीगरों (traditional artisans) और बेरोजगार युवाओं को सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के रास्ते पर लाना, ताकि वे शहरों में प्रवास करने के बजाय अपने गांवों में ही रोजगार पा सकें।
- स्थायी रोजगार: यह सुनिश्चित करना कि ग्रामीण इलाकों में लोग रोजगार की तलाश में शहरों में न जाएं और इसके लिए स्थायी रोजगार के अवसर दिए जाएं।
- कर्मचारियों की कमाई बढ़ाना: कारीगरों की कमाने की क्षमता को बढ़ाना और ग्रामीण और शहरी रोजगार की वृद्धि दर को सुधारना।
50 लाख तक मिलेगा लोन
कितनी सब्सिडी मिलेगी
ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Scheme : युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे करें अप्लाई
लोन के तहत ब्याज दरें
लोन देने वाले बैंकों में शामिल हैं:
- एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया
- अन्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/लोन संस्थान
आवेदकों के लिए योग्यता
- PMEGP लोन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उन्होंने कम से कम 8वीं कक्षा पास की हो।
- अगर आवेदक 10 लाख रुपए तक की सर्विस यूनिट या 25 लाख रुपए तक की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए लोन लेना चाहता है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो के साथ विधिवत भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- आवेदक का पहचान और पता प्रमाण
- आवेदक का पैन कार्ड, आधार कार्ड और आठवीं पास का सर्टिफिकेट
- अगर जरूरी हो तो विशेष श्रेणी का सर्टिफिकेट
- उद्यमी विकास कार्यक्रम (EDP) प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट
- एससी / एसटी / ओबीसी / अल्पसंख्यक / पूर्व- सैनिक / दिव्यांग के लिए सर्टिफिकेट
कैसे करें लोन के लिए आवेदन
- लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की वेबसाइट पर जाना होगा।
- www.kvic.org.in या kviconline.gov.in/pmegpeportal पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप किसी भी बैंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और निजी बैंकों के आवेदन शामिल हैं।
- यह लोन केवल नए बिजनेस के लिए दिया जाता है। मौजूदा व्यवसायों, जो PMRY या REGP जैसी योजनाओं के तहत स्थापित हैं, उन्हें यह लोन नहीं मिलेगा।
ऑफलाइन आवेदन - एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और नजदीकी बैंक में जमा करें।
- बैंक द्वारा नेसेसरी फॉर्मलिटीज पूरी करने के बाद लोन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
FAQ
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम क्या है?
PMEGP एक क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और मझोले उद्यमों को वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के तहत 50 लाख रुपए तक का लोन और 25% तक की सब्सिडी दी जाती है। - इस योजना के तहत कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 50 लाख रुपए और सर्विस यूनिट के लिए 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। साथ ही, मुनाफे में 15% की हिस्सेदारी भी दी जाती है। - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
लोन के लिए आवेदन KVIC की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है, साथ ही सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से भी आवेदन किया जा सकता है। - PMEGP लोन के लिए योग्यता क्या है?
PMEGP लोन के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और उसने कम से कम 8वीं कक्षा पास की हो। लोन केवल नए बिजनेस के लिए दिया जाता है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari