PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई
Manya Jain | Feb 22, 2025, 13:55 IST
PM Internship Yojna Registration update
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस चरण में 730 जिलों से 1 लाख उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप और 5,000 रुपये स्टायपेंड मिलेगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। पहले चरण में 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। अब, दूसरे चरण में, सरकार 730 जिलों से 1 लाख उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयनित युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप मिलेगी। साथ ही, उन्हें प्रति माह 5 हजार रुपए का भत्ता भी मिलेगा। एक उम्मीदवार अधिकतम 3 इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अगले 5 वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करती है। इन्हें कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा संचालित एक वेब पोर्टल पर लिस्टेड किया गया है। पोर्टल के अनुसार, लगभग 200 कंपनियों ने 24 सेक्टरों में 80,000 से अधिक इंटर्नशिप पेश की हैं। जिनमें जुबिलेंट फूडवर्क्स, आयशर मोटर लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड जैसी अन्य कंपनियां शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें... MP में 5वीं-8वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
पात्र उम्मीदवारों को पहले पोर्टल https://pminternshipscheme.com/ पर ऑनलाइन प्रोफाइल बनाना होगा। प्रोफाइल बनने के बाद, भागीदार कंपनियां उम्मीदवारों से संपर्क करेंगी। यह योजना प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer) योजना है। इसका मतलब है कि इंटर्नशिप का ऑफर मिलने के बाद, उम्मीदवारों को सीधे सरकार से 4 हजार 500 रुपए और शेष राशि कंपनी से प्राप्त होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को काम संभालने के समय इन्सिडेंटल एक्सपेंसेस के लिए सरकार से 6 हजार रुपए की राशि भी मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें... AI पर PG कोर्स कर सकेंगे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स...PRSU में कोर्स शुरू
इंटर्नशिप से स्किल्स डेवलप होती हैं, जो नौकरी तलाशने वालों और हायर करने वाले दोनों के लिए फायदेमंद है। इंटर्न को सरकार से 4 हजार 500 रुपए और कंपनी से 500 रुपए, कुल मिलाकर 5 हजार रुपए हर महीने सहायता मिलेगी। साथ ही, सरकार से एकमुश्त 6 हजार रुपए की अनुदान राशि भी मिलेगी।साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रत्येक इंटर्न को बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना क्या है?
PM इंटर्नशिप योजना- आयु सीमा
यह कार्यक्रम 21 से 24 वर्ष की आयु के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव पाने का अवसर प्रदान करता है। इससे छात्रों की स्किल्स और वर्क एक्सपीरियंस मजबूत होता है।
PM इंटर्नशिप योजना- एलिजिबिलिटी
- रोजगार स्थिति:इंटर्नशिप के समय उम्मीदवार जॉब में नहीं होना चाहिए।
- शैक्षिक स्थिति:डिग्री या अन्य कोर्स के छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं। हालांकि, डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन कोर्स करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
यह खबर भी पढ़ें... AI पर PG कोर्स कर सकेंगे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स...PRSU में कोर्स शुरू
इंटर्न को क्या लाभ मिलेगा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih