NEET UG 2025: इस साल ये छात्र नहीं दे पाएंगे नीट एग्जाम, जानें वजह

Manya Jain | Published:
Share
NEET UG 2025 update
NEET UG 2025 update

हर साल 1.5-2 मिलियन छात्र MBBS, BDS और मेडिकल कॉलेजों के अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए NEET UG परीक्षा देते हैं। लेकिन सभी छात्रों को नीट यूजी 2025 की एज लिमिट और क्वालिफिकेशन पता होना जरूरी है। ताकि वे परीक्षा से वंचित न हों।

NEET UG 2025: हर साल 1.5-2 मिलियन छात्र NEET UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। NEET UG परीक्षा पास करके आप MBBS, BDS और मेडिकल कॉलेजों के अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। NEET UG 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होने वाली है। NEET UG 2025 परीक्षा से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइटhttps://neet.nta.nic.in/पर जाकर चेक कर सकते हैं।

04 मई को हो सकती है परीक्षा

मेडिकल काउंसिल कमेटी और एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए क्वालिफिकेशन (NEET UG Eligibility Criteria) तय कर दिया है। यदि इसका पालन नहीं किया गया तो NEET UG फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। पिछले कई सालों से नीट यूजी परीक्षा मई के पहले रविवार को आयोजित की जाती रही है।

इसके अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि नीट यूजी परीक्षा 04 मई 2025 को आयोजित हो सकती है। 2024 में NEET UG परीक्षा 5 मई को और 2023 में 7 मई को आयोजित की गई थी। नीट यूजी नोटिफिकेशन आने के बाद चीजें और भी स्पष्ट हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें

AFCAT Admit Card 2025 : जानें परीक्षा पैटर्न, कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

NEET-PG 2024 की काउंसलिंग दोबारा कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज

एज लिमिट

नीट यूजी परीक्षा किसी भी उम्र में दी जा सकती है। NEET UG में उपस्थित होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। लेकिन अभ्यर्थियों को NEET UG की न्यूनतम एज लिमिट का ध्यान रखना चाहिए। यह आयु सीमा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के अनुसार तय की गई है। यदि आप NEET UG 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 साल होनी चाहिए। यदि आपकी एज इससे कम है, तो आपको NEET UG रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

NEET UG एजुकेशन क्वालिफिकेशन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी NEET UG में बैठने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी /बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश सब्जेक्ट्स के साथ 10+2 या इसके समकक्ष एग्जाम पास होना चाहिए।

जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष एग्जाम पास की है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप NEET UG परीक्षा पास कर लेते हैं, लेकिन 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाते हैं, तो आपको किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। यदि आपके 12वीं कक्षा में 50% से कम अंक हैं तो भी आप NEET UG के लिए क्वालिफाइड नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें

नीट यूजी 2025 : एनटीए ने एग्जाम पैटर्न में किए बड़े बदलाव, जानें कैसी होगी नई व्यवस्था

नीट यूजी 2025, पेन-पेपर मोड में एक ही दिन होगा ए

Tags:
  • NEET UG
  • NEET
  • NEET UG Registration
  • NEET UG registration last date
  • NEET UG 2025
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी