JioHotstar पर IPL देखने के लिए अब देने होंगे रुपए, 149 का लेना होगा सब्सक्रिप्शन

Jitendra Shrivastava | Feb 15, 2025, 23:07 IST
ipl-2024-streaming-on-jiohotstar Photograph: (thesootr)
JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद बने नए प्लेटफॉर्म JioHotstar पर IPL देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सबसे सस्ता प्लान 149 रुपए से शुरू होगा, जिसमें यूजर्स 720P क्वालिटी में मैच स्ट्रीम कर सकेंगे।

IPL प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब मोबाइल पर फ्री में मैच देखना संभव नहीं होगा। JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद JioHotstar नाम का नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर IPL, ICC टूर्नामेंट, WPL और अन्य खेल आयोजनों को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा। कंपनी ने तीन अलग-अलग प्लान पेश किए हैं, जिसमें सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये से शुरू होता है।



Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद JioHotstar लॉन्च

JioCinema ने 2023 में 5 सालों के लिए IPL के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे थे, जिससे पिछले दो सीजन तक फैंस मुफ्त में IPL का आनंद ले सके। लेकिन अब JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद JioHotstar प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, जिसने फ्री स्ट्रीमिंग का दौर खत्म कर दिया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



JioStar ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar, फ्री में मिलेगा एंटरटेनमेंट



IPL में MP के खिलाड़ियों का जलवा, दूसरे नंबर वाले के नाम है अनोखा रिकॉर्ड



क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी

अब IPL सहित अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। कंपनी ने हाइब्रिड सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है, जिसमें कुछ मिनटों तक फ्री स्ट्रीमिंग मिलेगी, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए भुगतान करना होगा।



JioHotstar के नए सब्सक्रिप्शन प्लान : JioHotstar ने तीन तरह के प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें कीमत और स्ट्रीमिंग क्वालिटी के अनुसार सुविधाएं मिलेंगी...



1. मोबाइल प्लान (149 रुपए/3 महीने, 499 रुपये/साल)

  • केवल 720P रेजॉल्यूशन
  • एक डिवाइस पर ही स्ट्रीमिंग

ये खबरें भी पढ़ें...



IPL में टीमों की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़, CSK बनी सबसे वैल्यूएबल टीम



IPL 2025: इंदौर के इन सितारों की चमकी किस्मत, जानें कौन कितने में बिका



2. सुपर प्लान (299 रुपए/3 महीने, 899 रुपये/साल)

  • 1080P रेजॉल्यूशन
  • एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग

3. प्रीमियम एड-फ्री प्लान (499 रुपए/3 महीने, 1,499 रुपए/साल)

  • 4K अल्ट्रा HD क्वालिटी
  • एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीमिंग
  • एड-फ्री अनुभव

IPL के अलावा क्या मिलेगा JioHotstar पर?

JioHotstar केवल IPL ही नहीं, बल्कि कई अन्य खेल आयोजनों का भी डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनेगा। इस प्लेटफॉर्म पर ICC इवेंट्स, WPL, इंडियन सुपर लीग, प्रो कबड्डी, प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी देखी जा सकेंगी।



Tags:
  • जल्द शुरू होगा सब्सक्रिप्शन मॉडल
  • IPL मैच
  • देश दुनिया न्यूज
  • JioHotstar
  • 149 का प्लान