IPL 2025: इंदौर के इन सितारों की चमकी किस्मत, जानें कौन कितने में बिका
Sandeep Kumar | Published:
IPL 2025
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन में मध्य प्रदेश के इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ताल्लुख रखने वाले रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और रतलाम के सलामी बल्लेबाज आशुतोष शर्मा के कॅरियर डालते हैं एक नजर...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन में इंदौर के वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। कोलकाता ने अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। आईपीएल 2024 में भी वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की तरफ से खेले थे। वहीं बेगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये भी अपनी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। वहीं इंदौर के आवेश खान को अबकी लखनऊ की टीम 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। आवेश खान पिछले साल राजस्थान की टीम से खेले थे। अब बात करते हैं रतलाम के रहने वाले बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की जिनको अबकी बार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि, ये पिछले बार पंजाब की टीम से खेले थे। आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के 25 के बेस प्राइस पर....
वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस खिलाड़ी का बैस प्राइस 2 करोड़ था, एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन पर जमकर पैसा बरसाया है।
मध्य प्रदेश के लिए रजत पाटीदार को एक बार फिर से रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने खरीदा है। बेंगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में खरीदा है।
इंदौर के आवेश खान को अबकी लखनऊ की टीम 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस खिलाड़ी का बैस प्राइस 2 करोड़ था। आवेश खान पिछले साल राजस्थान की टीम से खेले थे।
अब बात करते हैं रतलाम के रहने वाले बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की जिनको अबकी बार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि ये पिछले बार पंजाब की टीम से खेले थे। पिछले साल आशुतोष शर्मा केवल 20 लाख रुपए में बिके थे।
मध्य प्रदेश के आशुतोष शर्मा तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक साल पहले टी-20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने रांची में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में समूह सी में 17 अक्टूबर 2023 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में रेलवे की टीम से खेलते हुए 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 12 गेंदों में आठ चौके व एक छक्के की मदद से कुल 53 रन बनाए थे और युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इसी के बाद वह सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए थे।
वेंकटेश अय्यर
रजत पाटीदार
आवेश खान
आशुतोष शर्मा
इसलिए चर्चा में आए थे आशुतोष शर्मा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari