IPL 2026: फाइनल के लिए RCB-GT के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Sandeep Kumar | May 30, 2026, 23:56 IST
IPL 2026
IPL 2026 फाइनल में RCB और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। ओपनिंग जोड़ी, तेज गेंदबाज और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैच का रुख तय करेंगे। अतिरिक्त बल्लेबाज और रणनीति मुकाबले का रोमांच बढ़ाएंगे।

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB )और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। फाइनल में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर और हेजलवुड शुरुआती झटके दे सकते हैं। गुजरात की सलामी जोड़ी और अतिरिक्त बल्लेबाज टीम को मजबूती देंगे।



फाइनल मुकाबले का रोमांच

IPL 2026 के फाइनल में RCB और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें शुरुआत से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। क्वालिफायर-1 में RCB ने गुजरात को हराया था। फाइनल मैच में दबाव दोनों टीमों पर होगा। RCB गुजरात के होम ग्राउंड पर चुनौती देने आएगी।



टीमों की खेल शैली

RCB ने आक्रामक और जोखिम भरा खेल दिखाया है। गुजरात ने संयम और धैर्य से खेलते हुए फाइनल तक पहुंचा। RCB को कागजों पर मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दोनों टीमों का फाइनल में प्रदर्शन रोमांचक होगा।



आरसीबी के लिए ओपनिंग

इस सीजन में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। चोट के कारण सॉल्ट नहीं खेल पाए तो वेंकटेश अय्यर ने कोहली के साथ साझेदारी निभाई। फाइनल में सॉल्ट उपलब्ध होने पर टीम मजबूत शुरुआत ले सकती है।



गेंदबाजी की रणनीति

RCB की गेंदबाजी प्रभावी और किफायती रही है। भुवनेश्वर और हेजलवुड नई गेंद से गुजरात के शीर्ष क्रम पर दबाव डाल सकते हैं। उनके शुरुआती झटके फाइनल का रुख बदल सकते हैं।



गुजरात का शीर्ष क्रम

गुजरात की सलामी जोड़ी साई सुदर्शन और शुभमन गिल बेहद मजबूत रही है। प्लेऑफ में इनकी शतकीय साझेदारी ने टीम को मजबूती दी। जोस बटलर भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। गुजरात अपने शीर्ष क्रम से RCB को चुनौती देगी।



कब-कब फाइनल पहुंची RCB

2009: (कप्तान: अनिल कुंबले) - डेक्कन चार्जर्स से हार।


2011: (कप्तान: डेनियल विटोरी) - चेन्नई सुपर किंग्स से हार।


2016: (कप्तान: विराट कोहली) - सनराइजर्स हैदराबाद से हार।


2025: (कप्तान: रजत पाटीदार) - पंजाब किंग्स को हराकर टीम चैंपियन बनी।


2026: (कप्तान: रजत पाटीदार) - लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची।



गुजरात कब-कब पहुंची फाइनल

2022: इस सीजन में टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी।


2023: लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाई, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उपविजेता रही।


2026: टीम तीसरी बार फाइनल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ) में पहुंचने में सफल रही|



सबसे अधिक किसने ट्रॉफी उठाई

आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच-फाइव बार जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार ट्रॉफी जीती है। गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार खिताब जीता। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है।



आईपीएल के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे आईपीएल फाइनल के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09021) रविवार सुबह 6:20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा में ठहरेगी।



ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एग्जीक्यूटिव अनुभूति और एसी चेयर कार कोच होंगे। अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09044) सोमवार तड़के 3:50 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा में ठहरेगी। इसमें एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच होंगे।


788395d6-e5a


संभावित प्लेइंग-11

RCB: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार।



गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंद्धू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।



ये भी पढ़ें...

IPL 2026 क्वालीफायर वन में धर्मशाला का लेजर शो विवादों में, दिखाया भारत का गलत नक्शा



खर्च कम करना है तो प्रधानमंत्री IPL को बंद कीजिए, भूपेश बघेल ने कहा, संघ के लोग भी बन गए सटोरिए



रायपुर IPL: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस



BCCI की एडवायजरी: हनी ट्रैप से निपटने के लिए IPL फ्रेंचाइजियों को दी चेतावनी



Tags:
  • विराट कोहली
  • शुभमन गिल
  • गुजरात टाइटंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • रजत पाटीदार
  • आईपीएल 2026