IPL 2026 क्वालीफायर वन में धर्मशाला का लेजर शो विवादों में, दिखाया भारत का गलत नक्शा

Sanjay Dhiman | May 27, 2026, 14:44 IST
Share
ipl-2026-qualifier1-dharamshala-map-controversy
Photograph: (the sootr)

IPL 2026 क्वालीफायर वन RCB और GT के बीच खेला गया। मैच की इनिंग्स ब्रेक के बीच धर्मशाला में लेजर शो का आयोजन किया गया। यह शो विवादों में आ गया है। इस लेजर शो में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला गया। इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से हुआ। बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 254 रन टांग दिए। यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में RCB ने 92 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

इस मैच में बेंगलुरु की पारी समाप्त होने के बाद इनिंग्स ब्रेक के बीच संगीतमय लेजर शो का आयोजन किया गया। शो जितना शानदार था, उतना ही विवादित भी हो गया। इस शो के दौरान IPL ट्रॉफी पर उकेरा गया भारत का नक्शा देखकर क्रिकेट प्रशंसक और अन्य लोग खासे नाराज बताएं जा रहे है। लोग इस नक्शे को अधूरा बता रहे है। इस नक्शें में देश का जम्मू-कश्मीर राज्य ही गायब कर दिया गया।

मैच के बीच लेजर शो और वो एक बड़ी चूक

बेंगलुरु के बल्लेबाजों के धमाकेदार शो के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था। स्टेडियम मैनेजमेंट ने फैंस के मनोरंजन के लिए एक शानदार लेजर शो आयोजित किया। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा धर्मशाला का आसमान एकदम से जगमगा उठा था। ब्रॉडकास्टर ने इस शो को पूरे देश में लाइव दिखाया। लेकिन इसी बीच लाइव टीवी पर एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ गई।

लेजर शो के आखिरी पलों में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी दिखाई जा रही थी। उसी ट्रॉफी के बैकग्राउंड में भारत का नक्शा भी स्क्रीन पर दिखाया गया। लेकिन ब्रॉडकास्टर्स ने देश का गलत नक्शा लाइव स्क्रीन पर दिखा दिया। भारत के इस विवादित नक्शे को देखते ही लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर तुरंत इस बड़ी गलती के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस बड़ी गलती के सामने आते ही क्रिकेट फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। देश के नक्शे के साथ हुई छेड़छाड़ को फैंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। ट्विटर (X) पर लोग ब्रॉडकास्टर्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे देश का बड़ा अपमान करार दिया है। कुछ फैंस तो ब्रॉडकास्टर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े मंच पर ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है। राष्ट्र के गौरव से जुड़े मामले पर ऐसी चूक वाकई हैरान करने वाली है।

बीसीसीआई की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

इस गंभीर विवाद पर बीसीसीआई ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। बोर्ड की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान या माफीनामा सामने नहीं आया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। आईपीएल के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से इसे हटाया नहीं गया है।

राजनीतिक गलियारों और खेल प्रेमियों के बीच इस चुप्पी को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोग पूछ रहे हैं कि इतनी बड़ी गलती के बाद भी एक्शन क्यों नहीं हुआ? क्रिकेट बोर्ड को इस मामले में तुरंत सामने आकर सफाई देनी चाहिए। देश के नक्शे का मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर माना जाता है।

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लेजर शो के वीडियो वायरल हुए। फैंस ने ब्रॉडकास्ट और IPL आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। कई लोगों ने कहा कि यह “बेफिजूल शो” था, जबकि कुछ ने इसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे की तरह देखा। देश के नक्शे में गलती दर्शकों के लिए अस्वीकार्य मानी गई।

भविष्य में सुधार की उम्मीद

विशेषज्ञों का कहना है कि IPL और BCCI को ब्रॉडकास्ट कंटेंट में सुधार करना चाहिए। खेल और मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तकनीकी टीम और आयोजकों को सख्त कदम उठाने होंगे।

गुजरात टाइटंस की शर्मनाक हार, बेंगलुरु सीधे फाइनल में

मैच की बात करें तो 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम बिखर गई। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। पूरी टीम सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी मैच में कमाल की लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की।

आरसीबी की तरफ से जैकब डफी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, राशिख सलाम और क्रुणाल पंड्या ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए। गुजरात की टीम पूरे 20 ओवर भी क्रीज पर नहीं टिक सकी। इस तरह बेंगलुरु ने 92 रनों की बड़ी जीत के साथ फाइनल में एंट्री मार ली।

यह खबरें भी पढ़ें...

बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रन से हराया, IPL के फाइनल में पहुंचा

खर्च कम करना है तो प्रधानमंत्री IPL को बंद कीजिए, भूपेश बघेल ने कहा, संघ के लोग भी बन गए सटोरिए

रायपुर IPL: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां

BCCI की एडवायजरी: हनी ट्रैप से निपटने के लिए IPL फ्रेंचाइजियों को दी चेतावनी

Tags:
  • बीसीसीआई
  • सोशल मीडिया
  • गुजरात टाइटंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • धर्मशाला
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग