ईरान-इजराइल युद्ध का 22वां दिन: अमेरिका ने ईरानी तेल पर पाबंदियां हटाई, ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहा, WHO ने दी चेतावनी

Amresh Kushwaha | Mar 21, 2026, 08:54 IST
iran israel war updates 21 march am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 20-21 मार्च को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War: इजराइल ईरान जंग का आज 22वां दिन है। अभी भी इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और नेतन्याहू ने युद्ध रोकने से साफ मना कर दिया। ब्रिटेन ने अब अपने सैन्य बेस अमेरिका को सौंप दिए हैं।



हॉर्मुज जलडमरूमध्य ठप होने से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अब दांव पर लगी है। इसी बीच अमेरिका ने ईरानी तेल पर कुछ पाबंदियां हटाई हैं। ईरान ने डिएगो गार्सिया सैन्य बेस पर मिसाइलें दाग दी हैं। ट्रंप का दावा है कि वे मिशन पूरा करने के करीब हैं।



भारत और दुनिया पर युद्ध का असर

यह युद्ध दुनिया के बड़े देशों को प्रभावित कर रहा है। खासकर भारत पर इसका गहरा असर पड़ा है। भारत, जो 85% कच्चा तेल और गैस मध्य पूर्व से आयात करता है, इस युद्ध से प्रभावित हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से रोजाना 100 से ज्यादा तेल टैंकर गुजरते थे, अब लगभग ठप हो गया है।



यह वही रास्ता है, जो पूरी दुनिया के तेल सप्लाई का मुख्य मार्ग था। होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। इससे न सिर्फ तेल की कीमतों में वृद्धि हुई, बल्कि मुद्रास्फीति और रुपये की कमजोरी भी बढ़ गई है। युद्ध के कारण सप्लाई चेन में गंभीर दिक्कतें पैदा हो रही हैं। इससे व्यापार में रुकावट और उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।



इजराइल ईरान युद्ध: 20 - 21 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. अमेरिका ने ईरानी तेल पर पाबंदियां हटाई

crude-oil-1-1-386250


अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगी पाबंदियों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है। यह छूट सिर्फ उन तेल खेपों पर लागू होगी, जो पहले से रास्ते में हैं, नए ऑर्डर पर नहीं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण तेल सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ रहा है।



2. WHO प्रमुख की चेतावनी

GettyImages-2188638826-scaled-574297


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने खाड़ी देशों में हो रहे हमलों की निंदा की। उनका कहना था कि इससे स्वास्थ्य संकट और गहरा सकता है। यूएई, ओमान और कुवैत में मिसाइल हमलों से लोगों की मौत हो रही है और घायल हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ सकता है।



3. ईरान का 'लॉन्ग रेंज' प्रहार

f17accca-ddf


ईरान ने शनिवार को हिंद महासागर में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस 'डिएगो गार्सिया' पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। हालांकि, दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। यह हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।



4. मिशन ईरान पूरा होने के करीब: ट्रंप

HD5b0GIXAAE_Qn9-980423


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के बहुत करीब है। वह अपने सैन्य अभियानों को 'समापन की ओर' ले जाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि यह युद्धविराम नहीं है, बल्कि लक्ष्यों की प्राप्ति के बाद की अगली रणनीति है।



5. ईरानी कच्चे तेल की बिक्री को मिली अस्थायी मंजूरी

69bdf3ced5d43-trump-administration-oil-policy-iran-212633430-16x9-149668


अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक जनरल लाइसेंस जारी किया है, जिससे ईरानी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री को अस्थायी अनुमति दी गई है। यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने के लिए उठाया गया है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाई जा सके।



6. ईरान की धमकी

6b40d497-9fc


ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सीधे तौर पर निशाना बनाने की चेतावनी दी है। ईरान का आरोप है कि खाड़ी में उसके रणनीतिक द्वीपों पर होने वाले हमलों के लिए यूएई की धरती का इस्तेमाल किया जा रहा है।



7. अमेरिकी राजदूत बोले- ईरान को तोड़ना अमेरिका की असल जीत

3e5112d3-e27


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका की जीत का मतलब ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को सीमित करना है, ताकि वह किसी के लिए खतरा न बने।



8. ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहा

35882ecf-ccc


ट्रंप ने NATO देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे ईरान को रोकने में मदद नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ कागजी शेर हैं, जो सिर्फ बातों में बड़े हैं, लेकिन मदद करने से पीछे हटते हैं। ये खबर भी पढ़िए...



ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा



ईरान-इजराइल युद्ध का 19वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा



ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा



ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...



Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • इजराइल-ईरान युद्ध