ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा
Amresh Kushwaha | Mar 19, 2026, 08:23 IST
iran israel war updates 20 march am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 18-19 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...
Iran Israel War: इजराइल ईरान जंग के 20वें दिन हालात बेहद खौफनाक हो चुके हैं। अमेरिका और इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड दहला दी। ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने अब खूनी बदला लेने की धमकी दी।रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी देशों के तेल ठिकानों को चेतावनी जारी की है।
सऊदी अरब ने अब ईरान पर से अपना भरोसा पूरी तरह खो दिया। इस महायुद्ध के बीच भारत की तेल और गैस सप्लाई जारी है। तीसरा भारतीय जहाज कच्चा तेल लेकर सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। अमेरिका ने युद्ध के लिए अरबों डॉलर का भारी बजट मांगा है।
भारत का तीसरा जहाज, जग लाडकी, बुधवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। यह जहाज UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार कर आया है। इस पर 80 हजार 886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है, जो करीब 5.8-6 लाख बैरल के बराबर है। भारत में रोजाना 5.5-5.6 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को 'नंदा देवी' नाम का भारतीय जहाज कतर से 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडीनार पोर्ट पहुंचा था। इससे पहले, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पर 45 हजार टन एलपीजी लेकर पहुंचा था, जिससे गैस की आपूर्ति सुरक्षित रहेगी।
कतर ने 18 मार्च 2026 को रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हमले की जानकारी दी। इस हमले में पर्ल GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) सुविधा को भारी नुकसान हुआ था। फिर 19 मार्च को भी कतर की LNG सुविधाओं पर मिसाइल हमले किए गए। इस हमले में आग लग गई, जिससे और भी बड़ा नुकसान हुआ।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने कहा कि अब ईरान पर पूरा भरोसा खत्म हो चुका है। उनका मानना है कि ईरान के पड़ोसी देशों पर हमले सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान अपने फैसलों पर दोबारा विचार करेगा और हमले बंद करेगा।
UAE के विदेश मंत्रालय ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा सुविधाओं पर हमले क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरे का कारण हैं। हालांकि, UAE का एयर डिफेंस सिस्टम हमलों को रोकने में सफल रहा और कोई हताहत नहीं हुआ।
पेंटागन ने ईरान के साथ युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का बजट मांगा है। अब तक युद्ध की लागत 11 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। इस प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी मिलनी बाकी है।
इराक के सशस्त्र समूह काताइब हिजबुल्लाह ने बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले रोकने के लिए शर्तें रखी हैं। शर्तें शामिल हैं: बेरूत में युद्धविराम, नागरिक क्षेत्रों पर हमले न करना और CIA एजेंटों को केवल बगदाद तक सीमित करना।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी कि अगर फिर से उनके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ तो खाड़ी देशों के तेल-गैस उद्योग को तबाह कर देंगे। ईरान ने पहले ही खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बातचीत और कूटनीति से ही शुरू हो सकती है। उनका कहना है कि सैन्य उपाय समाधान नहीं हैं और सभी पक्षों को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 18वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...
ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर
सऊदी अरब ने अब ईरान पर से अपना भरोसा पूरी तरह खो दिया। इस महायुद्ध के बीच भारत की तेल और गैस सप्लाई जारी है। तीसरा भारतीय जहाज कच्चा तेल लेकर सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। अमेरिका ने युद्ध के लिए अरबों डॉलर का भारी बजट मांगा है।
जंग के बीच तीसरा भारतीय जहाज पहुंचा
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को 'नंदा देवी' नाम का भारतीय जहाज कतर से 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडीनार पोर्ट पहुंचा था। इससे पहले, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पर 45 हजार टन एलपीजी लेकर पहुंचा था, जिससे गैस की आपूर्ति सुरक्षित रहेगी।
इजराइल ईरान युद्ध : 18 - 19 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
1.कतर में LNG सुविधाओं पर मिसाइल हमला
2. सऊदी विदेश मंत्री का ईरान पर बयान: अब भरोसा पूरी तरह खत्म
3. UAE का ईरान के हमलों पर कड़ा रुख
4. अमेरिका का 200 अरब डॉलर का बजट प्रस्ताव
5. काताइब हिजबुल्लाह की शर्तें
6. ईरान की धमकी: हमले हुए तो ऊर्जा ढांचे को नष्ट कर देंगे
7. रूस का बयान: होर्मुज स्ट्रेट पर बातचीत से हल
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 18वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...
ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta