इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: तेल डिपो और न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइलों की बारिश!

Amresh Kushwaha | Jun 15, 2025, 10:13 IST
israel-strike-iran-oil-gas
इजरायल ने ईरान के कई महत्वपूर्ण तेल डिपो, गैस रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट पर हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष ने मध्य-पूर्व में तनाव को अपने चरम पर पहुंचा दिया है। इजरायल ने रात भर मिसाइलों के साथ ईरान के प्रमुख सैन्य और औद्योगिक ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के कई महत्वपूर्ण तेल डिपो, गैस रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट शामिल थे। यह हमला इजरायल के सैन्य उद्देश्यों का हिस्सा था, जो कि ईरान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाना था।



Isreael Palestine War - गाजा पर इजरायल की सेना ने फिर किया एयरस्ट्राइक, 44 नागरिकों की मौत - Israel


ये खबर भी पढ़िए...ईरान और इजराइल तनाव ने बढ़ा दी विश्व युद्ध 3 की आशंका



ईरान के इन हिस्सों को बनाया गया निशाना

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर इजरायल का फोकस

इजरायल की एक और बड़ी योजना ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स को पूरी तरह से नष्ट करने की है। ईरान में पांच प्रमुख न्यूक्लियर प्लांट हैं। इनमें फोर्दो, नतांज, खोनडाब, इस्फहान और बुशहेर शामिल हैं। इजरायल इन सभी प्लांट्स को निशाना बनाने के लिए लगातार हमले कर रहा है। इससे पहले, इन संयंत्रों को सुरक्षा कारणों से भी निशाना बनाया जा चुका है। अब इनकी तबाही की प्रक्रिया और तेज हो गई है।



इजरायल का बेरूत पर 18 साल में सबसे बड़ा हमला, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- बर्बादी की कगार पर लेबनान - I


ये खबर भी पढ़िए...इजरायल व ईरान के बीच तनाव जारी : एक दूसरे पर कर रहें जवाबी हमले



ईरान ने जागी 150 मिसाइलें

ईरान ने इजरायल के हमलों के बाद पलटवार किया है। ईरान ने 150 से ज्यादा मिसाइलें इजरायल की ओर दागी हैं। इनमें से कुछ हमले तेल अवीव और हाइफा जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाकर किए गए हैं। इस हमले में कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है और इन इजरायल में तबाही का मंजर देखा गया है। अब तक 5 इजरायली नागरिकों की मौत की खबरें सामने आई हैं और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।



ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल के कई F-35 विमान भी गिराए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।



Israel-Hamas War: ब्लिंकन के जाते ही इजरायल का गाजा पर बड़ा हमला, 50 फलस्तीनियों की मौत; विफल रहा य


अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने अपनी आक्रामकता जारी रखी तो इजरायल के हमले और भी बदतर हो सकते हैं। ट्रंप ने ईरान को एक स्पष्ट संदेश भेजते हुए कहा है कि उन्हें परमाणु समझौता स्वीकार करना होगा, वरना इस संघर्ष का परिणाम विनाशकारी हो सकता है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



इजरायली हमला | Israeli strike | इजरायल हमला | Israel Attack | Iran इजराइल ईरान युद्ध



Tags:
  • Iran
  • ईरान
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • इजरायल हमला
  • Israel Attack
  • इजरायली हमला
  • Israeli strike