इजरायल व ईरान के बीच तनाव जारी : एक दूसरे पर कर रहें जवाबी हमले
Amresh Kushwaha | Jun 13, 2025, 11:17 IST
ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला!
इजरायल ने ईरान पर हमला किया, जिसमें दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर ठिकाने तबाह हुए। कई परमाणु वैज्ञानिकों और कमांडरों की मौत का दावा किया गया है।
इजरायल ने एक बड़े सैन्य ऑपरेशन के तहत ईरान के प्रमुख सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले का उद्देश्य ईरान की बढ़ती सैन्य ताकत और परमाणु हथियार बनाने की कोशिशों को नष्ट करना था। शुक्रवार सुबह, इजरायली एयरफोर्स ने तेहरान और अन्य क्षेत्रों में बमबारी शुरू की, जिससे शहर के कई हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। ऐसे में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमला करते हुए 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं, जिनका इजराइल तक पहुंचने का अनुमान 1 से 2 घंटे के भीतर है। इस हमले के बाद इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही एक बड़ा मिसाइल हमला भी कर सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत, दो यात्री जिंदा बचे
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा है कि इस हमले में उनका मुख्य लक्ष्य ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि इजरायल ने नतांज के न्यूक्लियर प्लांट को बर्बाद किया और ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को मारने का दावा किया। नेतान्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के मुख्य केंद्रों पर हमला किया। यह हमला ईरान की सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद विमान क्रैश: म्यांमार से गुजरात तक का सफर, विमान हादसे में थमी पूर्व सीएम की सांसे
तेहरान में इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कई सैन्य और न्यूक्लियर साइट्स नष्ट हो गईं। इनमें से कई स्थल ईरान के परमाणु कार्यक्रम के केंद्र थे, जहां ईरान के वैज्ञानिक और सैन्य अधिकारी परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहे थे। इजरायल ने इन ठिकानों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया, जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम में बड़ी बाधा आई है।
ईरान के जवाबी हमले में 100 से ज्यादा ड्रोन इजराइल की ओर भेजे गए। इन ड्रोन का इजराइल तक पहुंचने का समय लगभग 1 से 2 घंटे बताया जा रहा। यह हमला इजराइल के लिए एक गंभीर चुनौती बन सकता है, खासकर जब इजराइल पर पहले से ही ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों के हमले का दबाव है।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर में IOC ने ऐसे की मदद, डिमांड से चार गुना फ्यूल किया सप्लाई
इजरायल के प्रधानमंत्री ने इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। नेतान्याहू ने कहा, "हम राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हैं, जिनकी नीतियों ने हमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रेरणा दी।" उन्होंने यह भी बताया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ इजरायल का यह हमला अमेरिकी समर्थन से प्रेरित था, जिससे इजरायल को परमाणु हथियारों के विकास को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का साहस मिला।
thesootr links
इजरायल हमला | Israel Attack | Iran | Benjamin Netanyahu
ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत, दो यात्री जिंदा बचे
परमाणु वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों पर हमला
ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद विमान क्रैश: म्यांमार से गुजरात तक का सफर, विमान हादसे में थमी पूर्व सीएम की सांसे
तेहरान में भारी विस्फोट
ईरान ने लिया बदला
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर में IOC ने ऐसे की मदद, डिमांड से चार गुना फ्यूल किया सप्लाई
बेंजामिन ने ट्रंप का किया धन्यवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इजरायल हमला | Israel Attack | Iran | Benjamin Netanyahu
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari