25 साल बाद ISRO-NASA आए साथ, मिलाए हाथ, भारत के दो अंतरिक्ष यात्री चांद पर रखेंगे कदम
विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका (India-America) साझेदारी में एक मील का पत्थर के रूप में साबित होने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) एक्सिओम-4 अंतरिक्ष उड़ान मिशन ( Axiom-4 Spaceflight Mission ) के लिए दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
इसके साथ ही NASA चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) ने कहा है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( आईएसएस ) के लिए आगामी भारत-अमेरिका मिशन के वास्ते चुना गया है।
कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ?
लखनऊ में जन्मे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भारतीय वायुसेना में यात्रा लगभग 18 साल पहले शुरू हुई। उन्होंने कठोर और लंबे सैन्य ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में कदम रखा। ग्रुप कैप्टन शुक्ला की बड़ी बहन के अनुसार, कारगिल के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की वीर गाथाएं पढ़ने के बाद उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा मिली।
कौन हैं ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर ?
ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर केरल के रहने वाले हैं, जिन्हें मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए रूस में प्रशिक्षण दिया गया था। मलयालम की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक किया और 1999 में एक कमीशन अधिकारी के रूप में वायु सेना में शामिल हुए।
ISRO-NASA के बीच मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग होगा मजबूत
इसरो ने कहा कि इस मिशन के दौरान प्राप्त अनुभव भारतीय मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए फायदेमंद होंगे। इसरो और नासा के बीच मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग भी मजबूत होगा।
गगनयात्री अंतरिक्ष गतिविधियों में होंगे शामिल
इसरो के मुताबिक नासा द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा प्रदाता एक्सिओम स्पेस इंक की सिफारिश पर किया गया है। इसरो ने कहा कि नियुक्त चालक दल के सदस्यों को बहुपक्षीय चालक दल संचालन पैनल (एमसीओपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उड़ान भरने की मंजूरी दी जाएगी। ये गगनयात्री अगस्त, 2024 के पहले सप्ताह से मिशन के लिए अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे। इसने कहा कि मिशन के दौरान गगनयात्री आईएसएस पर चयनित वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन प्रयोग करेंगे तथा अंतरिक्ष गतिविधियों में शामिल होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक