Railway Ticket Booking: रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, अब एक साथ बुक होंगी अधिक सीटें, जानें कैसे

Sandeep Kumar | Updated:
Share
शादी, धार्मिक यात्रा और स्कूल-कॉलेज के बड़े ग्रुप को रेलवे के नए नियमों से राहत मिलने की उम्मीद है।
शादी, धार्मिक यात्रा और स्कूल-कॉलेज के बड़े ग्रुप को रेलवे के नए नियमों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Railway Ticket Booking New Rules: घर में शादी है और पूरी बारात को ट्रेन से ले जाना है या फिर परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन रहा है? ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है सभी लोगों की ट्रेन टिकट एक साथ बुक कराना। लेकिन अब इस मुश्किल को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग के नियम आसान कर दिए हैं। नए नियम के मुताबिक, अब एक साथ बुक होने वाली बर्थ की कोई तय अधिकतम लिमिट नहीं होगी। इस फैसले से शादी में जाने वाले परिवारों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, तीर्थयात्रियों और खेल टीमों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, यह नियम फिलहाल दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के लिए ही लागू किया गया है।

अब एक साथ कितनी भी बर्थ के लिए कर सकेंगे आवेदन

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने Group Booking के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पहले ग्रुप में टिकट बुक कराने के लिए बर्थ की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं थीं। अब इन सीमाओं को हटा दिया गया है।

नए नियमों के तहत चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) और स्टेशन मैनेजर (SM) को ग्रुप टिकट बुकिंग की मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है। ये अधिकारी आवेदन और यात्रियों की जरूरत को देखकर बुकिंग की अनुमति दे सकेंगे। यह सुविधा ट्रेन की सभी क्लास में मिलेगी।

रेलवे RAC सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी: यात्रियों को आधी बर्थ के पूरे पैसे पर सवाल | Railway preparing for major changes in RAC system: Question raised on full fare for half berth
रेलवे में अब दो यात्री नहीं करेंगे एक बर्थ शेयर? RAC सिस्टम पर विचार कर रहा रेल मंत्रालय, 40 साल पुरानी व्यवस्था में बदलाव की तैयारी
14 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए RAC टिकट की व्यवस्था जल्द बदल सकती है। रेलवे इस पुरानी व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। इसमें सबसे बड़ा सवाल यात्रियों को मिलने वाली आधी बर्थ का है। यात्री पूरा किराया देते हैं, फिर भी उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिलती है।

सुबह 9 बजे से कर सकेंगे टिकट के लिए आवेदन

अगर आप बड़ी संख्या में लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, प्रमुख रिजर्वेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से ग्रुप टिकट बुकिंग के आवेदन लिए जाएंगे। यानी जिस दिन ट्रेन की एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग शुरू होगी, उसी दिन सुबह 9 बजे से ग्रुप टिकट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यह समय सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के एक घंटे बाद रखा गया है।

कन्फर्म टिकट पर भी जा सकती है सीट! रेलवे का NT नियम और HHT सिस्टम समझें | Your seat can be lost even with a confirmed ticket! Understand Indian Railways' NT rule and HHT system
ट्रेन में सीट खाली छोड़ना पड़ सकता है भारी: RAC यात्री को मिल सकती है आपकी बर्थ, जानिए रेलवे का NT और HHT नियम
10 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए राहत की बात है। लेकिन कन्फर्म टिकट होने पर भी आपकी बर्थ जा सकती है। रेलवे में एनटी (Not Turned Up) नाम का एक नियम है। इसके तहत टीटीई यात्री की मौजूदगी की जांच करता है। अगर यात्री ट्रेन में मौजूद नहीं मिलता, तो बर्थ दूसरे पात्र यात्री को मिल सकती है।

टिकट बुक कराने के लिए देनी होगी पूरी जानकारी

ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को Ticket Reservation के लिए रेलवे के अधिकृत अधिकारी के पास सीधे आवेदन करना होगा। आम तौर पर ट्रैवल एजेंट के जरिए दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, विदेशी पर्यटकों और NRI के लिए पहले वाले नियम ही लागू रहेंगे।

आवेदन में सफर करने वाले सभी यात्रियों के नाम, उम्र, जेंडर और पते की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि इतने लोग एक साथ यात्रा क्यों कर रहे हैं। अगर आवेदन में पूरी जानकारी नहीं दी गई या यात्रा का कारण साफ नहीं हुआ, तो रेलवे बुकिंग की मंजूरी नहीं देगा।

IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग में भारी तकनीकी समस्या: पैसे कटे, टिकट कन्फर्म नहीं, वेबसाइट पर हाई लोड एरर | Major Technical Glitch in IRCTC Tatkal Ticket Booking: Money Deducted, Ticket Not Confirmed, High Load Error on Website
रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, IRCTC से टिकट बुक करने में आ रही परेशानी, कई लोगों के पैसे कटे
10 Nov 2026 ,
By Kaushiki
IRCTC Ticket Booking: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग के दौरान हाई लोड का मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यात्रियों की शिकायत है कि ट्रेन चुनने और अपनी जानकारी भरने के बाद भी बुकिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

वापसी की टिकट के लिए भी करना होगा आवेदन

अगर आप पूरे परिवार या ग्रुप के साथ जाने और वापस आने की टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो इसकी भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, रेलवे वापसी की यात्रा को अलग रिजर्वेशन मानेगा। मतलब, अगर कोई परिवार शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहा है और वापस भी एक साथ आना चाहता है, तो दोनों यात्राओं के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्या पूरे देश में लागू हो गए नए नियम?

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। Railway New Rules फिलहाल दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के ग्रुप और बल्क टिकट रिजर्वेशन के लिए जारी किए गए हैं। इन्हें पूरे भारतीय रेलवे में लागू नियम नहीं समझना चाहिए। नए नियमों से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो बड़ी संख्या में एक साथ ट्रेन से सफर करते हैं। हालांकि, बर्थ की अधिकतम संख्या की सीमा हटने का मतलब यह नहीं है कि सभी यात्रियों की टिकट अपने आप कन्फर्म हो जाएगी। ग्रुप बुकिंग के लिए रेलवे के अधिकृत अधिकारी से मंजूरी लेना जरूरी होगा।
Tags:
  • रेलवे टिकट बुकिंग नियम
  • Railway Ticket Booking Rules
  • Group Ticket Booking
  • South Western Railway
  • train ticket booking rules
  • रेलवे ग्रुप टिकट
  • ग्रुप बुकिंग नियम
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे
  • group ticket booking
  • रेलवे टिकट नियम
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट