रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, IRCTC से टिकट बुक करने में आ रही परेशानी, कई लोगों के पैसे कटे

Kaushiki | Nov 10, 2026, 13:52 IST
Share
IRCTC की वेबसाइट पर हाई लोड एरर, तत्काल टिकट बुकिंग में फंसे यात्री
IRCTC की वेबसाइट पर हाई लोड एरर, तत्काल टिकट बुकिंग में फंसे यात्री

IRCTC Ticket Booking: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग के दौरान हाई लोड का मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यात्रियों की शिकायत है कि ट्रेन चुनने और अपनी जानकारी भरने के बाद भी बुकिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

कुछ लोगों के बैंक खाते से पैसे कटने के बावजूद टिकट कन्फर्म होने का मैसेज नहीं मिला है। सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को हुई है। इस दौरान वेबसाइट पर हाई लोड का एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यात्रियों की बुकिंग ट्रेन चुनने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, कुछ लोगों को पैसे कटने के बाद भी टिकट कन्फर्म होने की जानकारी तुरंत नहीं मिली।

तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी

IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को कई तरह की तकनीकी दिक्कतें हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यात्रियों के मोबाइल और कंप्यूटर पर वेबसाइट का पेज खुल ही नहीं रहा। कई लोगों को पेज खुलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

इसके अलावा यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद भी लॉगिन एरर दिखाई दे रहा था। कुछ यात्रियों ने ट्रेन चुनकर अपनी और दूसरे यात्रियों की जानकारी भर दी, लेकिन इसके बाद Booking Process आगे नहीं बढ़ सकी। इस वजह से यात्रियों को टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को हुई, जिनके बैंक खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट कन्फर्म होने का मैसेज नहीं मिला।

तत्काल टिकट बुकिंग अब AI Astra से होगी आसान, IRCTC पर सफल परीक्षण | Tatkal Ticket Booking Now Easy with AI Astra, Successful Test on IRCTC
तत्काल टिकट के लिए नहीं करनी होगी भागदौड़, AI Astra ने IRCTC पर किया बुकिंग टेस्ट
26 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
तत्काल टिकट बुक करना कई बार यात्रियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। कम समय में टिकट बुक करने की भागदौड़ में कई बार वेबसाइट अटक जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें AI एजेंट Astra ने तत्काल टिकट बुक किया है। वीडियो में Astra को IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते दिखाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

पैसे कट गए लेकिन टिकट नहीं बना तो क्या करें

अगर IRCTC से टिकट बुक करते समय आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन टिकट नहीं बना है, तो तुरंत दोबारा टिकट बुक करने से बचें। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपनी बुकिंग का स्टेटस चेक करें।

इसके लिए 'My Transactions' या 'Booked Ticket History' में जाकर जानकारी देख सकते हैं। इससे पता चल सकता है कि टिकट बुक हुआ है या बुकिंग की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। कई बार तकनीकी दिक्कत के कारण टिकट कन्फर्म होने का मैसेज आने में देरी हो सकती है। इसलिए दोबारा पेमेंट करने से पहले बुकिंग की स्थिति देखना जरूरी है।

टिकट नहीं बना तो कितने दिनों में वापस आएंगे पैसे?

IRCTC पर टिकट बुक करते समय कई बार बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन टिकट नहीं बन पाता। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। IRCTC के मुताबिक, अगर पेमेंट होने के बाद भी टिकट बुक नहीं हुआ है, तो पैसे सामान्य रूप से 3 से 5 वर्किंग दिनों में अपने आप बैंक खाते में वापस आ जाते हैं।

हालांकि, Refund Process पूरा होने में बैंक या पेमेंट मेथड्स के मुताबिक समय अलग हो सकता है। अगर तय समय में पैसे वापस नहीं आते हैं, तो यात्री IRCTC के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

IRCTC की वेबसाइट नहीं खुल रही तो क्या करें?

  • अगर IRCTC की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है, तो यात्री कुछ आसान तरीके आजमा सकते हैं।
  • सबसे पहले वेबसाइट को दोबारा खोलकर देखें।
  • अगर गूगल क्रोम ब्राउजर में परेशानी हो रही है, तो मोजिला फायरफॉक्स जैसे दूसरे ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इनकॉग्निटो मोड यानी प्राइवेट विंडो में भी वेबसाइट खोलकर देख सकते हैं।
  • हालांकि, अगर IRCTC के सर्वर पर ही ज्यादा लोड है, तो ब्राउजर बदलने के बाद भी परेशानी बनी रह सकती है।
  • ऐसी स्थिति में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करना बेहतर हो सकता है।

IRCTC कस्टमर केयर से कैसे करें संपर्क?

अगर टिकट बुकिंग के दौरान परेशानी हो रही है या पैसे कटने के बाद टिकट नहीं बना है, तो यात्री IRCTC के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं:

  • 14646
  • 08044647999
  • 08035734999
इसके अलावा यात्री अपनी परेशानी ईमेल के जरिए भी बता सकते हैं।

ईमेल: etickets@irctc.co.in

शिकायत करते समय बुकिंग से जुड़ी जानकारी और पेमेंट का विवरण अपने पास रखना उपयोगी हो सकता है। अगर यात्रा जरूरी है और ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पा रहा है, तो यात्री रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर भी टिकट बुक कराने की कोशिश कर सकते हैं।

IRCTC की वेबसाइट पर हाई लोड एरर क्यों आता है?

IRCTC भारतीय रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी है, जो ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग, कैटरिंग और टूरिज्म जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। देशभर में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करते हैं। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय वेबसाइट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।

इससे सर्वर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और वेबसाइट धीमी हो सकती है। इसी वजह से कभी-कभी High Load Error या लॉगिन से जुड़ी परेशानी दिखाई देती है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान भी टिकट बुक करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि, इस बार की तकनीकी परेशानी का वास्तविक कारण रेलवे की आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

छठ-दिवाली पर ट्रेन टिकट बुकिंग: IRCTC के नियमों से पाएं कंफर्म टिकट, जानें लिमिट और वेटिंग लिस्ट का सच | Chhath-Diwali Train Ticket Booking: Get Confirmed Tickets with IRCTC Rules, Know Limit and Waiting List Truth
छठ और दिवाली में यात्रा की प्लानिंग? IRCTC के इस नियम कोकरें फॉलो; मिलेगा कंफर्म टिकट
27 Sept 2026 ,
By Sumit Kumar
दिवाली, दशहरा और छठ जैसे बड़े त्योहारों में घर जाने के लिए ट्रेन टिकट की मांग अचानक बढ़ जाती है। कई बार लोग महीनों पहले तैयारी शुरू कर देते हैं, फिर भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप IRCTC से टिकट बुक करने वाले हैं तो टिकट लिमिट, आधार वेरिफिकेशन, वेटिंग टिकट, तत्काल और कैंसिलेशन से जुड़े नियम जानना जरूरी है।

तत्काल टिकट बुकिंग कितने बजे शुरू होती है?

IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं। AC class के तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है। वहीं, नॉन-एसी यानी Sleeper Class के तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। इसलिए तत्काल बुकिंग के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है।

टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

IRCTC से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पेमेंट करने के बाद बुकिंग का स्टेटस जरूर देखना चाहिए। अगर पैसे कट गए हैं, लेकिन टिकट नहीं मिला है, तो पहले ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच करें।

बिना स्टेटस चेक किए बार-बार पेमेंट करने से एक से ज्यादा ट्रांजैक्शन हो सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत आने की स्थिति में दूसरे ब्राउजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर IRCTC के कस्टमर केयर से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप: ट्रेन की तरह बुक करें सीट, जानें फायदे और फीचर्स | MP Bus Ticket App Launch Soon: Book Seats Like Train, Know Benefits and Features
मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकेंड्स में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स
14 Oct 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश में बस यात्री जल्द ही मोबाइल से ऑनलाइन बस टिकट बुक कर सकेंगे। एमपी बस टिकट बुकिंग ऐप मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बन रहा है। शुरुआत भोपाल इंदौर आईएसबीटी से करने की तैयारी है। टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर कार्रवाई और बसों में जीपीएस और कैमरा का प्रावधान भी है। सरकार 38 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी बनाने की तैयारी में है।

FAQs:

  1. अगर मेरे बैंक खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
    अगर आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है, तो तुरंत दोबारा टिकट बुक करने से बचें। पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपनी बुकिंग का स्टेटस चेक करें।
  2. IRCTC की वेबसाइट पर हाई लोड एरर क्यों आता है?
    IRCTC की वेबसाइट पर हाई लोड एरर तब आता है जब एक साथ बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुक करने का प्रयास करते हैं, खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय, जिसके कारण सर्वर पर अधिक दबाव पड़ता है।
  3. अगर मुझे IRCTC से कोई परेशानी होती है, तो मैं कस्टमर केयर से कैसे संपर्क कर सकता हूं?
    आप IRCTC के कस्टमर केयर से 14646,08044647999 और 08035734999 पर संपर्क कर सकते हैं या अपनी समस्या को ईमेल के जरिए etickets@irctc.co.in पर भेज सकते हैं।
Tags:
  • IRCTC Ticket Booking
  • IRCTC Website Down
  • IRCTC High Load Error
  • आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग
  • Tatkal Ticket Booking
  • तत्काल टिकट बुकिंग
  • IRCTC Refund Rules
  • ट्रेन टिकट रिफंड
  • IRCTC Login Error
  • Indian Railways
राजस्थान में होगी 'पुष्पा 3' की शूटिंग! माधागढ़ से झालावाड़ तक लोकेशन की तलाश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में होगी 'पुष्पा 3' की शूटिंग! माधागढ़ से झालावाड़ तक लोकेशन की तलाश
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की दिनचर्या पर उठाए सवाल, बोले- वे 3 महीने मेहनत करते, बाकी 9 महीने ताश और राजश्री में बिताते हैं

By Arohi Raj

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की दिनचर्या पर उठाए सवाल, बोले- वे 3 महीने मेहनत करते, बाकी 9 महीने ताश और राजश्री में बिताते हैं
राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ हाई-टेक स्ट्राइक, चंबल नदी के घाटों पर लगेंगे थर्मल कैमरे, जानिए कैसे काम करेगा निगरानी सिस्टम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ हाई-टेक स्ट्राइक, चंबल नदी के घाटों पर लगेंगे थर्मल कैमरे, जानिए कैसे काम करेगा निगरानी सिस्टम
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स

By Sanjay Gupta

दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग

By Umeshwari Baghel

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग