टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब 4 माह पहले बुक नहीं करना होगा रेल टिकट

Sourabh Bhatnagar | Updated:
Share
indian railway
indian railway

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आप अपनी यात्रा से 120 दिन पहले टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। केवल 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन कराना होगा।

यदि आप ट्रेन से यात्रा करते हैं और अपने सफर के लिए महीनों पहले टिकट बुक करने की योजना बनाते हैं तो आपके लिए एक अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आप अपनी यात्रा से 120 दिन पहले टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। केवल 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन कराना होगा। मतलब, पहले चार महीने की समय सीमा को रेलवे ने घटाकर अब दो महीने कर दिया है।

क्या है नया बदलाव?

पहले रेलवे का नियम था कि आप अपनी यात्रा से 120 दिन पहले एडवांस में टिकट बुक कर सकते थे, जिससे चार महीने पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सुविधा मिलती थी। अब रेलवे ने यह टाइमिंग 60 दिन कर दी है। यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। इसका मतलब है कि अब आप केवल 60 दिन पहले ही अपनी ट्रेन यात्रा के लिए टिकट बुक कर पाएंगे, यात्रा की तारीख को छोड़कर।

पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं

अगर आपने पहले से ही 120 दिन वाले नियम के तहत टिकट बुक कर लिया है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। रेलवे ने अपने आदेश में साफ किया है कि नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा और पहले से बुक किए गए टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आपकी यात्रा की टिकट सुरक्षित है और यात्रा की डेट तक मान्य रहेगी।

किस गाड़ियों पर नहीं होगा असर?

रेलवे ने कुछ विशेष गाड़ियों पर इस नए नियम का असर नहीं होने की बात भी कही है। उदाहरण के लिए, गोमती एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) पहले से ही कम है, ऐसे में उन पर यह नया बदलाव लागू नहीं होगा। इसके अलावा, विदेशी यात्रियों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पर भी इस बदलाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रेलवे की ओर से जारी आदेश

इस बड़े बदलाव के संबंध में रेलवे मंत्रालय ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बदलाव से लोगों को यात्रा की योजना बनाने के लिए कम समय मिलेगा। जो लोग पहले से चार महीने पहले टिकट बुक कर लेते थे, उन्हें अब अपनी यात्रा की योजना 60 दिन पहले ही बनानी होगी। हालांकि, इस बदलाव से यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का प्रोसेस अधिक सरल और प्रभावी हो सकता है, क्योंकि कम समय में यात्रा की योजना बनाने के लिए टिकट की उपलब्धता पर नजर रखना ज्यादा आसान हो सकता है।

60
60


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • Indian Railway
  • IRCTC
  • Indian Railway News
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग
  • IRCTC booking
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट