नहीं मिलेगा अब मोती पाक, मैसूर पाक, भारत-पाक तनाव के बाद बदले मिठाइयों के नाम
Rajasthan News:भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद जयपुर की मिठाई दुकानों पर एक नया रुझान देखने को मिला है। जहां पहले ‘मोती पाक’, ‘आम पाक’, ‘गोंद पाक’, ‘मैसूर पाक’ जैसे पारंपरिक नाम प्रचलित थे, वहीं अब इन मिठाइयों के नामों में ‘पाक’ की जगह ‘श्री’ जोड़कर देशभक्ति का भाव उभारा जा रहा है। यह बदलाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों की मांग पर किया जा रहा है।
लोग नहीं सुनना चाहते पाक शब्द
शास्त्री नगर के अग्रवाल कैटरर्स के विपिन अग्रवाल ने भी बताया कि वे जल्द ही मिठाइयों के नाम बदलने का काम शुरू करेंगे। उनका कहना है कि ‘श्री’ शब्द सुनकर ग्राहकों को सांत्वना मिलती है और यह एक सकारात्मक बदलाव है। स्वीट्स एसोसिएशन के सदस्य और मुंबई के मिष्ठान भंडार के मेहुल अग्रवाल ने इस कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे भी ‘पाक’ शब्द की जगह ‘श्री’ या ‘भारत’ जैसे नामों को प्राथमिकता देंगे ताकि देशभक्ति का संदेश और मजबूत हो। ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें