KANPUR: TI की इस हरकत से परेशान दुकानदार ने दे दी जान, मरने से पहले खुद का बनाया वीडियो

Sandeep Kumar | May 14, 2024, 14:37 IST
2024-05-14T143235.037.jpg
जहां दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि दारोगा और सिपाही सब्जी विक्रेता से ना सिर्फ पैसे छीन लेते थे बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी करते थे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर ( KANPUR ) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि दारोगा और सिपाही सब्जी विक्रेता से ना सिर्फ पैसे छीन लेते थे बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी करते थे। पुलिस वालों की हरकतों से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। सुसाइड करने से पहले सब्जी विक्रेता ने अपना दर्द बयां किया है। उसने दारोगा पर बार-बार पैसे छीनने और गाली-गलौज कर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। मृतक का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...महंगाई की मार : 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, आलू-प्याज की थोक कीमतों में इजाफा, महंगी हुई खाने-पीने की चीजें



पुलिसवालों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा


मृतक के परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोगों में आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ जबरदस्त रोष है, वहीं, मामले में कानपुर पुलिस ने मीडिया सेल पर अपना प्रेसनोट जारी करके जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।



सुसाइड से पहले दुकानदार ने बनाया वीडियो


सुसाइड करने से पहले सब्जी विक्रेता ने खुद का वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया है। उसने दारोगा पर बार-बार पैसे छीनने और गाली-गलौज कर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। मृतक का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार यानी 13 मई 2024 की आधी रात उसने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी। मृतक के परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोगों में आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ जबरदस्त रोष है।





Tags:
  • सुसाइड
  • Kanpur
  • कानपुर
  • दारोगा और सिपाही की बदसलूकी
  • सब्जी विक्रेता