महंगाई की मार: 13 माह के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई, आलू-प्याज की कीमतें बढ़ीं, खाने-पीने की चीजें भी महंगी
Pratibha ranaa | May 14, 2024, 14:06 IST
WPI
अप्रैल महीने में थोक महंगाई बढ़कर 1.26% हो गई है। यह महंगाई का 13 महीने का उच्चतर स्तर है। इससे पहले मार्च 2023 में थोक महंगाई दर 1.34% थी। जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में शहरी खुदरा महंगाई की दर गांव के मुकाबले काफी कम रही है।
BHOPAL. थोक महंगाई दर अप्रैल महीने में सालाना आधार पर 13 महीने के उच्चतम स्तर 1.26% पर पहुंच गई। मार्च में यह 0.53% थी। थोक महंगाई दर में यह इजाफा खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के कारण है। जबकि फरवरी में थोक महंगाई 0.20% और जनवरी में 0.27% रही थी।
अप्रैल महीने में प्याज की कीमतों की वृद्धि दर 59.75% रही जो मार्च महीने में 56.99% थी। वहीं आलू के मामले में कीमतों की वृद्धि दर 71.97% रही, मार्च महीनें में यह 52.96% थी।
इससे पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 11 महीने में सबसे कम रही। अप्रैल में रिटेल महंगाई घटकर 4.83% पर आ गई है। जून 2023 में यह 4.81% थी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में शहरी खुदरा महंगाई की दर गांव के मुकाबले काफी कम रही है। शहरी महंगाई दर 4.11 फीसदी रही है, जबकि गांव की खुदरा महंगाई दर 5.43 फीसदी रही। इस तरह से शहरों के मुकाबले गांव की महंगाई दर 1 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है।
आलू-प्याज की थोक कीमतों में इजाफा
अप्रैल महीने में प्याज की कीमतों की वृद्धि दर 59.75% रही जो मार्च महीने में 56.99% थी। वहीं आलू के मामले में कीमतों की वृद्धि दर 71.97% रही, मार्च महीनें में यह 52.96% थी।
अप्रैल में खाद्य महंगाई दर बढ़ी
- खाद्य महंगाई दर मार्च के मुकाबले 4.65% से बढ़कर 5.52% हो गई।
- रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों की महंगाई दर 4.51% से बढ़कर 5.01% हो गई है।
- फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -0.77% से बढ़कर 1.38% रही।
- मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर -0.85% से बढ़कर -0.42% हो गई।
2023-24 में थोक महंगाई कुछ इस तरह
- अप्रैल 2023- -0.92%
- मई 2023- -3.48%
- जून 2023- -4.12%
- जुलाई 2023- -1.36%
- अगस्त 2023- -0.52%
- सितंबर 2023- -0.26%
- अक्टूबर 2023- -0.52%
- नवंबर 2023- 0.26%
- दिसंबर 2023- 0.73%
- जनवरी 2024- 0.27%
- फरवरी 2024- 0.20%
- मार्च - 0.53%
रिटेल महंगाई में आई गिरावट
इससे पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 11 महीने में सबसे कम रही। अप्रैल में रिटेल महंगाई घटकर 4.83% पर आ गई है। जून 2023 में यह 4.81% थी।
शहर से ज्यादा गांव में बढ़ी महंगाई
जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में शहरी खुदरा महंगाई की दर गांव के मुकाबले काफी कम रही है। शहरी महंगाई दर 4.11 फीसदी रही है, जबकि गांव की खुदरा महंगाई दर 5.43 फीसदी रही। इस तरह से शहरों के मुकाबले गांव की महंगाई दर 1 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है।
सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
By Sanjay Dhiman
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
By Saurabh Mishra
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
By Sandeep Kumar
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
By Jageshwar prasad
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
By Umeshwari Baghel
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
By Ashish Bhardwaj
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग
By Sanjay Gupta